Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राष्ट्रपति भवन में होगी पहली शादी, मध्य प्रदेश की CRPF महिला जवान यहां लेंगी सात फेरे, जाने Details

राष्ट्रपति भवन में होगी पहली शादी, मध्य प्रदेश की CRPF महिला जवान यहां लेंगी सात फेरे, जाने Details

शादियों का मौसम चल रहा है। आपके घर भी कई शादियों का न्यौता जरूर आया होगा या परिवार में किसी की शादी जरूर रही होगी। कोई डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहता है तो कोई रीति-रिवाजों के साथ दुल्हन के घर बारात लेकर जाता है। हर कोई चाहता है कि उसकी शादी सबसे अलग और खास हो। लेकिन क्या आपने कभी सुना है, किसी की शादी राष्ट्रपति भवन में हो रही है?

लेकिन जल्द ही राष्ट्रपति भवन में गुंजने वाली है शहनाई। जी नहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के परिवार के किसी सदस्य की शादी यहां नहीं होने वाली है। फिर किसकी शादी का मंडप दिल्ली के रायसेना हिल्स क्षेत्र में मौजूद राष्ट्रपति भवन में सजने वाला है? और आखिर हम इस शादी के बारे में इतनी चर्चाएं क्यों कर रहे हैं?

rashtrapati bhawan

राष्ट्रपति भवन में सजेगा CRPF की एक महिला जवान की शादी का मंडप। मध्य प्रदेश के शिवपुरी की निवासी पूनम गुप्ता, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की अधिकारी हैं। पूनम गुप्ता इन दिनों राष्ट्रपति भवन में पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) के पद पर तैनात हैं।

ऐसा इतिहास में पहली बार होगा जब राष्ट्रपति भवन में किसी की शादी का मंडप सजेगा और दुल्हा घोड़ी चढकर अपनी दुल्हन को ब्याहने राष्ट्रपति भवन आएगा। इस वजह से ही पूनम गुप्ता की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पूनम गुप्ता की शादी जम्मू-कश्मीर में नियुक्त असिस्टेंड कमांडेंट अविनाश कुमार से होने वाली है। राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में 12 फरवरी को सीमित मेहमानों की उपस्थिति में यह विवाह संपन्न होगा। आप जरूर सोच रहे होंगे कि क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस शादी की विशेष अनुमति लेनी पड़ी? क्या राष्ट्रपति भवन के सभी कर्मियों की शादी यहीं होती है? क्या राष्ट्रपति भवन में आम लोग शादी कर सकते हैं?

चलिए आपके सभी सवालों का जवाब एक-एक कर देते हैं -

indian couple

1. क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेनी पड़ी विशेष अनुमति?

राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस ऐतिहासिक शादी की जानकारी न सिर्फ राष्ट्रपति मुर्मू को है, बल्कि उन्होंने खुद इस शादी का प्रस्ताव दिया है। आज तक की मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पूनम गुप्ता का व्यवहार काफी सौम्य, मृदुल वाणी और कर्तव्यनिष्ठ हैं।

इस वजह से पूनम से राष्ट्रपति मुर्मू काफी प्रभावित हैं। दावा किया जा रहा है कि जब उन्हें पूनम की शादी तय होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने खुद राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में इस शादी समारोह के आयोजन का प्रस्ताव दिया। कहा जाता है कि चुनिंदा मेहमानों की उपस्थिति में यह शादी सम्पन्न होगी।

2. क्या राष्ट्रपति भवन के सभी कर्मियों की शादी यहीं होती है?

जी नहीं, राष्ट्रपति भवन में इससे पहले यहां नियुक्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की शादी यहां नहीं हुई थी। जैसा हमने पहले ही बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू पूनम गुप्ता से काफी प्रभावित थी। इसलिए उन्होंने यह शादी राष्ट्रपति भवन में होने की अनुमति दी। ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है जब राष्ट्रपति भवन में किसी की शादी का समारोह आयोजित किया जा रहा हो।

3. क्या राष्ट्रपति भवन में आम लोग शादी कर सकते हैं?

बिल्कुल नहीं। राष्ट्रपति भवन में कोई भी आम व्यक्ति शादी नहीं कर सकता है। चुकीं पूनम गुप्ता की शादी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विशेष अनुमति थी या यूं कहें कि यहां शादी का मंडप सजाने का उनका ही प्रस्ताव था, इसलिए यह शादी राष्ट्रपति भवन में होने वाली है। राष्ट्रपति भवन में होने वाली यह पहली शादी होगी, इसलिए न सिर्फ खास होगी बल्कि ऐतिहासिक भी होने वाली है।

More News

    Read more about: delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+