Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तिरुपति में फरवरी के लिए कब से शुरू होगी 300 रुपए स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग?

तिरुपति में फरवरी के लिए कब से शुरू होगी 300 रुपए स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग?

तिरुमाला तिरुपति मंदिर में फरवरी 2024 के लिए 300 रुपए स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है। अगर आप फरवरी में तिरुपति जाने की योजना बना रहे हैं, तो मात्र 300 रुपए खर्च कर आप जल्दी व आसानी से तिरुपति बालाजी के दर्शन कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे, अगर आप यह मौका चुक गये तो हो सकता है कि बालाजी के दर्शन में आपको लाइन में 4 से 5 घंटों का समय बिताना पड़े।

इस टिकट को बुक करने से आपको लाइन में लगकर तिरुपति बालाजी के दर्शन करने वाले आम लोगों के मुकाबले थोड़ा जल्दी दर्शन मिलेगा। तो फिर सोच-विचार करने में ज्यादा समय मत गंवाइए, क्योंकि ना जाने कब ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया जाए।

कब कर सकेंगे बुकिंग

तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जो श्रद्धालु फरवरी में तिरुपति के दर्शन के लिए आना चाहते हैं, उनके लिए 300 रुपए स्पेशल एंट्री टिकट बुकिंग की सुविधा कल यानी 24 नवंबर 2023 को Open की जाएगी। फरवरी 2024 की 300 रुपए स्पेशल एंट्री दर्शन (शीघ्र दर्शन) टिकट की बुकिंग 24 नवंबर को सुबह ठीक 10 बजे शुरू होगी।

हालांकि टिकट की बुकिंग कब बंद होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। इसलिए ज्यादा ना सोचते हुए बुकिंग ओपन होते ही मात्र 300 रुपए चुकाते हुए अपनी स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग कर लें। 24 नवंबर को ही फरवरी 2024 के लिए तिरुमला तिरुपति अकोमोडेशन कोटा की बुकिंग शाम को ठीक 3 बजे से शुरू होगी।

बुजूर्ग और दिव्यांगों के लिए बुकिंग का मौका

अगर आपके समूह में कोई वरिष्ठ नागरिक या दिव्यांग है, तो उनके लिए अलग कोटा के तहत आप बुकिंग कर सकते हैं। तिरुपति मंदिर में फरवरी 2024 में दर्शन के लिए वरिष्ठ और दिव्यांग नागरिकों कोटा के तहत बुकिंग 23 नवंबर 2023 यानी आज शाम को ठीक 3 बजे से शुरू होगी। फरवरी'24 की तिरुमला अंगप्रदक्षिणम टोकन की बुकिंग भी 23 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू हो चुकी है।

कैसे करें बुकिंग

तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर में स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट, अकोमोडेशन कोटा या वरिष्ठ व दिव्यांग नागरिक कोटा के तहत बुकिंग के लिए सबसे पहले आपको तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् के आधिकारिक वेबसाइट https://ttdevasthanams.ap.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको सभी सेवाओं और दर्शनों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए अलग-अलग टैब मिलेंगे। आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक टैब पर क्लीक करना पड़ेगा।

इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और उसपर आए ओटीपी से रजिस्टर कर लॉग इन करने के लिए कहा जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद आपसे कुछ सूचनाएं मांगी जाएंगी, जिन्हें पूरा भरने के बाद आखिर में आपको पेमेंट के लिए विकल्प प्रदान किया जाएगा। रुपयों का भुगतान करने के साथ ही आपकी टिकट बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

More News

    Read more about: tirupati andhra pradesh tirumala
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+