आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् में भगवान बालाजी के दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों की लाइन हमेशा ही लंबी रहती है। इसलिए अगर कोई भी श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ भगवान तिरुपति के दर्शन करने जाने का मन बना रहा है और अगर परिवार में बुजूर्ग या बच्चे भी शामिल हैं तो उन्हें खासतौर पर स्पेशल दर्शन टिकट की बुकिंग कर लेनी चाहिए।
क्योंकि बिना स्पेशल दर्शन टिकट के अगर भगवान का दर्शन करने की सामान्य लाइन में आप खड़े होते हैं, तो आपको कम से कम 3 से 4 घंटे का वक्त तो लग ही जाएगा। लेकिन इसकी जगह पर अगर मात्र ₹300 अतिरिक्त खर्च कर आप स्पेशल दर्शन टिकट खरीद लेते हैं, तो सामान्य के मुकाबले में आधे समय में ही आपको भगवान के दर्शन करने का मौका मिल सकता है।

अब सवाल उठता है कि तिरुपति मंदिर में स्पेशल दर्शन टिकट कब के लिए उपलब्ध है? अगर आप चाहते हैं कि त्योहारों के सीजन में तिरुपति मंदिर के दर्शन कर आएं, तो ऐसा शायद संभव न हो पाए। क्योंकि अक्टूबर-नवंबर के लिए स्पेशल दर्शन टिकट की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। इन दोनों महीनों में भगवान बालाजी के दर्शन करने के लिए आपको सामान्य लाइन में लगकर दर्शन करने का ही विकल्प मौजूद है।
अगर आपने दिसंबर के महीने में भगवान बालाजी के दर्शन करने का मन बनाया है तो तैयार हो जाएं, क्योंकि कल ही खुलेगा तिरुपति बालाजी मंदिर का स्पेशल दर्शन टिकट। इसके साथ ही कुछ और सेवाएं भी आज और कल (23 और 24 सितंबर) को खुलने वाले हैं, जिनके बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है :
- तिरुमाला अंगप्रदक्षिणम टोकन (दिसंबर के लिए) - 23 सितंबर (आज) सुबह 10 बजे से।
- श्रीवणी ट्रस्ट के दानदाताओं के लिए दर्शन व अकॉमोडेशन कोटा (दिसंबर के लिए) - 23 सितंबर (आज) सुबह 11 बजे से।
- वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग कोटा (दिसंबर के लिए) - 23 सितंबर (आज) दोपहर 3 बजे से।
- स्पेशल एंट्री दर्शन (₹300 वाली) दिसंबर 2024 के लिए - 24 सितंबर (कल) सुबह 10 बजे से।
- तिरुमाला तिरुपति अकॉमोडेशन कोटा (दिसंबर के लिए) - 24 सितंबर (कल) दोपहर 3 बजे से।
- श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर तिरुचानूर स्पेशल एंट्री कोटा (₹200 वाली) अक्टूबर'24 के लिए - 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से।

इस सभी सेवाओं में से अपनी सुविधा और पसंद के आधार पर किसी भी सेवा की बुकिंग के लिए आपको तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कर OTP के माध्यम से उसे पहले वेरिफाई करवाना होगा। इसके बाद पेमेंट कर आप सेवा को बुक कर सकते हैं।
ध्यान दें, यहां बुकिंग खुलने का समय दिया गया है लेकिन बुकिंग कब तक चलेगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। इसलिए बेहतर होगा कि आप सोच-विचार में ज्यादा समय न गंवाते हुए तिरुमाला तिरुपति मंदिर में अपनी पसंदीदा सुविधा की बुकिंग झटपट कर डालें। क्या पता कब सीट फुल हो जाए और बुकिंग को क्लोज कर दिया जाए!



Click it and Unblock the Notifications














