Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुलने वाला है तिरुमाला तिरुपति मंदिर में नवंबर के लिए ₹300 वाला स्पेशल एंट्री टिकट बुकिंग, हो जाएं तैयार

खुलने वाला है तिरुमाला तिरुपति मंदिर में नवंबर के लिए ₹300 वाला स्पेशल एंट्री टिकट बुकिंग, हो जाएं तैयार

दीवाली से समय आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित तिरुमाला बालाजी मंदिर में दर्शन करने जाने का प्लान है तो अभी से ही तैयारियां शुरू कर दिजीए। जी नहीं, जनाब...हम आपसे बैग पैक करने के बारे में नहीं बल्कि तिरुपति मंदिर में स्पेशल एंट्री टिकट बुक करने के बारे में बात कर रहे हैं।

समझिए, अगर स्पेशल एंट्री टिकट आपने बुक नहीं किया तो भगवान का दर्शन करने में आपको 6 से 7 घंटे या उससे ज्यादा वक्त भी लग सकता है। त्योहारों के मौसम में हजारों और लाखों की तादाद में लोग इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। अगर आप भी नवंबर में दीवाली के मौके पर भगवान बालाजी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो तैयार हो जाइए, क्योंकि अब खुलने ही वाली है मात्र ₹300 में स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग।

कब से खुलेगी स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग?

जैसा कि हम सभी जानते हैं, अगर तिरुमाला तिरुपति मंदिर में सामान्य लाइन में लगकर आप भगवान बालाजी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो इसमें आपको 6 से 7 घंटे या ज्यादा भीड़ होने पर उससे भी ज्यादा लंबा वक्त लग सकता है। लेकिन मात्र ₹300 रुपए अधिक खर्च कर आप अपनी इस तीर्थ यात्रा को सुगम और सरल बना सकते हैं।

मात्र ₹300 अतिरिक्त खर्च कर आप स्पेशल एंट्री टिकट ले सकते हैं, जिससे आप भगवान बालाजी के दर्शन कुछ समय पहले यानी भीड़ होने के बावजूद अधिकतम 2 से 3 घंटे में कर सकते हैं। इसके साथ ही तिरुपति मंदिर का प्रसिद्ध प्रसादम भी इस टिकट में आपको मुफ्त में मिलेगा। ₹300 वाली स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग 24 अगस्त को खुलेगी।

कब खुलेगी कौन सी बुकिंग?

कौन सी सेवा तारीख समय
नवंबर में तिरुमाला अंगप्रदक्षिणं टोकन 23 अगस्त सुबह 10 बजे
नवंबर के लिए वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग कोटा 23 अगस्त दोपहर 3 बजे
नवंबर के लिए स्पेशल एंट्री टिकट (₹300) 24 अगस्त सुबह 10 बजे
नवंबर का तिरुमाला तिरुपति अकोमोडेशन कोटा 24 अगस्त दोपहर 3 बजे

कैसे करें बुकिंग

इनमें से किसी भी सेवा की बुकिंग के लिए आपको तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन और ओटीपी के साथ वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद अपनी इच्छानुसार किसी भी सेवा की बुकिंग कर भुगतान कर देने के बाद उस सेवा की बुकिंग संपूर्ण हो जाएगी। इस बुकिंग से संबंधित सभी जानकारियां आपके द्वारा दिये गये मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।

More News

    Read more about: tirupati temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+