Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जुलाई के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर में ₹300 वाली स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग Open, जानें तारीख

जुलाई के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर में ₹300 वाली स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग Open, जानें तारीख

आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए हर दिन सैंकड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। लेकिन अप्रैल के महीने से ही जिस तरह गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है, ऐसे में जुलाई के महीने में धूप आग के गोले बरसाएगी इसमें कोई दो राय नहीं है। तो क्या जुलाई में तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने नहीं जा सकेंगे?

क्यों नहीं...अगर थोड़ी समझदारी से काम किया जाए तो जुलाई की चिलचिलाती और आग बरसाती धूप में भी भगवान बालाजी के दर्शन जल्दी और आसानी से मिल सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि तिरुपति बालाजी मंदिर में सामान्य लाइन में लगकर भगवान के दर्शन करने में कम से कम 4-5 घंटों का वक्त लग जाता है। जुलाई की चिलचिलाती धूप में इतनी देर लाइन में खड़े होना बड़ा ही मुश्किल भरा काम होगा।

tirupati balaji july booking

इसलिए अगर आप जुलाई में तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो मात्र ₹300 खर्च करके क्यों न स्पेशल एंट्री टिकट बुक कर लें।

आप जरूर सोच रहे होंगे कि अप्रैल के महीने में हम मई या जून नहीं सीधे जुलाई में तिरुपति दर्शन के बारे में क्यों बात कर रहे हैं? दरअसल, मई व जून महीने में तिरुपति मंदिर में स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग बंद (Close) हो चुकी है। इसी महीने यानी अप्रैल में तिरुपति बालाजी मंदिर की ₹300 वाली स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग खुलने वाली है। आइए आपको उसके बारे में सारी जानकारियां देते हैं -

जुलाई के लिए कब खुलेगी कौन सी बुकिंग?

बुकिंग तारीख बुकिंग ओपन होने का समय
स्पेशल एंट्री दर्शन (₹300) 24 अप्रैल 2024 सुबह 10 बजे से
वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग कोटा 23 अप्रैल 2024 दोपहर 3 बजे से
दर्शन और अकोमोडेशन कोटा 23 अप्रैल 2024 सुबह 11 बजे से
तिरुमाला अंगप्रदक्षिणम टोकन 23 अप्रैल 2024 सुबह 10 बजे से
वर्चुअल सेवा 22 अप्रैल 2024 दोपहर 3 बजे से
andhra pradesh ttd temple

कैसे करें बुकिंग?

तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर में स्पेशल एंट्री टिकट से लेकर अन्य सभी सेवाओं और कोटा से बुकिंग के लिए आपको तिरुपति मंदिर के आधिकारिक वेबसाइट https://ttdevasthanams.ap.gov.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आपको मंदिर से संबंधित अन्य सभी जानकारियां भी उपलब्ध होंगी।

More News

    Read more about: andhra pradesh tirupati temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+