Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तैयार रहे तिरुपति के भक्त, मार्च 2024 में स्पेशल एंट्री दर्शन के लिए इस दिन शुरू होगी बुकिंग

तैयार रहे तिरुपति के भक्त, मार्च 2024 में स्पेशल एंट्री दर्शन के लिए इस दिन शुरू होगी बुकिंग

मौसम चाहे गर्मी का हो या फिर सर्दियों का, लेकिन आंध्रप्रदेश में तिरुमाला तिरुपति में सामान्य दर्शन के लिए आपको लगभग 4-5 घंटे लाइन में लगना ही पड़ता है। गर्मियों में तो इतने लंबे समय तक लाइन में लगना जानलेवा सजा की तरह लगने लगती है। अगर आप भी तिरुमाला तिरुपति के दर्शन करने जाने की योजना बना रहे हैं, तो जरा रूक जाएं। आपके लिए एक अच्छी खबर है।

Tirumala tirupati temple

तिरुमाला तिरुपति मंदिर में मात्र ₹300 खर्च कर आप स्पेशल दर्शन टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे 1-2 घंटे के अंदर आपको भगवान तिरुपति के दर्शन आसानी से हो जाएंगे। लेकिन रुकिए...तिरुपति में अभी जनवरी या फरवरी नहीं बल्कि मार्च के महीने के लिए स्पेशल एंट्री दर्शन की टिकट की बुकिंग उपलब्ध होने वाली है। इसलिए होली के पावन समय में अगर आप तिरुपति के दर्शन करने का पूण्य कमाना चाहते हैं तो तैयार रहिए।

कब खुलेगी बुकिंग

भगवान बालाजी के जल्दी दर्शन पाने के लिए स्पेशल दर्शन टिकट के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) बुकिंग ओपन करने वाली है। मार्च 2024 में जो भक्त तिरुपति के दर्शन करने जाने की योजना बना रहे हैं, वो इसके लिए बुकिंग कर सकते हैं। मात्र ₹300 में तिरुपति स्पेशल दर्शन टिकट की बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग 25 दिसंबर को सुबह 10 बजे से खुलेगी। इसलिए अगर आप भी मार्च में तिरुपति जाने की योजना बना रहे हैं तो क्रिसमस की पिकनिक से थोड़ा सा समय निकालकर स्पेशल दर्शन टिकट की ऑनलाइन बुकिंग कर लें। वर्ना कहीं ऐसा ना हो कि आप बुकिंग को टालते रहे और टिकट बुकिंग विंडो क्लोज हो जाए।

special darshan ticket march tirupati

और भी कई सेवाओं की खुलेंगी बुकिंग

तिरुमाला तिरुपति में स्पेशल दर्शन टिकट बुकिंग के साथ-साथ 25 दिसंबर को ही दोपहर 3 बजे से अकोमोडेशन कोटा की बुकिंग भी उपलब्ध होगी। 23 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग कोटा के तहत मार्च 2024 की बुकिंग उपलब्ध होगी। श्रीवरी मंदिर में 'फ्लोट फेस्टिवल' का आयोजन 20 से 24 मार्च 2024 के बीच आयोजित होगी। उस समय के लिए सेवा टिकट की बुकिंग 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से उपलब्ध होगी।

स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग के लिए आपको तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के आधिकारिक वेबसाइट https://ttdevasthanams.ap.gov.in पर जाना होगा। वहां जाकर आप न सिर्फ स्पेशल एंट्री टिकट बल्कि अन्य सेवाओं के लिए भी अपनी बुकिंग कर सकेंगे।

More News

    Read more about: tirupati andhra pradesh temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+