Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Traffic Advisory : अहमदाबाद में अनंत चतुर्दशी पर कई प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद

Traffic Advisory : अहमदाबाद में अनंत चतुर्दशी पर कई प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद

7 सितंबर को गणपति बाप्पा मोरया के जयघोष के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गयी थी और 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन भारी मन से विघ्नहर्ता भगवान गणपति को विदा करना पड़ रहा है। देश के कई शहरों में गणेश विसर्जन को लेकर 17 और 18 सितंबर को विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गयी है। इसी क्रम में अहमदाबाद में भी अनंत चतुर्दशी को लेकर विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है।

अनंत चतुर्दशी को लेकर जो ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है, उसके अनुसार 17 सितंबर को अहमदाबाद के 6 प्रमुख रास्तों को बंद रखा जाएगा। इन रास्तों पर दोपहर 1 बजे के बाद जुलूस के अतिरिक्त सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

traffic advisory ahmedabad

आइए इस बारे में थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं -

1. जमालपुर-पलदी

एसटी (गीता मंदिर) से जमालपुर ब्रिज और सरदार ब्रिज होते हुए पलदी तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

- जो वाहन आमतौर पर इस रास्ते से होकर आवाजाही करते हुए हैं, वे एसटी (गीता मंदिर) से बाएं मुड़कर जमालपुर फ्लाईओवर के नीचे से ब्रह्मपुरा होकर दानीलीम्डा चौहारा होते हुए अम्बेदकर ब्रिज पहुंच सकते हैं। यहां से वे अंजली चौराहा से पलदी और आश्रम रोड की ओर जा सकते हैं।

2. रायपुर-कालूपुर

एसटी (गीता मंदिर) से रायपुर चौराहा होकर सारंगपुर सर्किल से कालूपुर रेलवे स्टेशन में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

- जो वाहन उस तरफ जाना चाहते हैं, वे भुलाभाई चौराहा से कांकरिया होकर, अप्सरा चौराहा से ज़गडिया ओवरब्रिज का इस्तेमाल अनुपम सिनेमा जाने के लिए कर सकते हैं। वहां से गोमतीपुर रेलवे कॉलोनी, कालीदास चौराहा और सरसपुर अम्बेडकर हॉल होते हुए कालूपुर ब्रिज से रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार तक पहुंच सकते हैं।

3. सारंगपुर

कामदार मैदान चौराहा से सारंगपुर ओवरब्रिज होकर सारंगपुर सर्किल तक का रास्ता आम वाहनों के लिए बंद रहेगा।

- इसके स्थान पर वाहन, कामदार मैदान चौराहा से चारतोडा कब्रिस्तान होते हुए आरसी टेक्निकल हाई स्कूल से इटावरा सर्किल होकर कालूपुर की ओर जा सकते हैं।

- इसके अलावा, कामदार मैदान चौराहा से रामखियाल चौराहा से दाएं मुड़कर सुखराम नगर पानी टंकी - अनुपम सिनेमा होकर डेढकी गार्डन चौराहा होकर जा सकते हैं।

4. दिल्ली दरवाजा

दिल्ली दरवाजा से नमस्ते सर्किल होकर पुलिस कमिश्नर का ऑफिस - केंद्रीय विद्यालय कट से बाएं मुड़कर तवडीपुरा पुलिस लाइन से दधिची ब्रिज तक का रास्ता वाहनों के लिए बंद रहेगा।

- गाड़ियां दिल्ली दरवाजा से दरियापुर सर्किल, ईदगाह सर्किल होकर बाबु जगजीवन राम ब्रिज होकर गिरधरनगर सर्किल होते हुए महाराज प्रज्ञा स्वामी ब्रिज अंडरपास से आगे अपनी यात्रा को जारी रख सकती हैं।

दिल्ली दरवाजा से लिम्डा चौक, लिठो प्रेस और हनुमानपुरा कट से दधिची ब्रिज तक का रास्ता वाहनों के लिए बंद रहेगा।

- वाहन दिल्ली दरवाजा से शाहपुर चौराहा होकर शंकर भवन तीन रास्ता, गांधी ब्रिज होकर इंकम टैक्स से आगे अपनी यात्रा को जारी रख सकेंगे।

ahmedabad traffic advisory of anant chaturdasi

5. रिवरफ्रंट वेस्ट

अम्बेडकर ब्रिज के नीचे रिवरफ्रंट रोड जो वडाज श्मशान से शुरू होता है, आम वाहनों के लिए बंद रहेगा।

- इस रास्ते पर वाहन वडाज श्मशान से वडाज सर्किल होकर उस्मानपुरा चौराहा होकर इनकम टैक्स ओवरब्रिज के मध्य भाग में नेहरु चौराहा से टाउन हॉल चौराहा होकर पलदी चौराहा होकर महालक्ष्मी पांच रास्ता से अंजली ओवर ब्रिज के बीच में से होकर निकल सकते हैं।

6. रिवरफ्रंट ईस्ट

पिकनिक हाउस से रिवरफ्रंट रोड जो ईस्टर्न अंबेडकर ब्रिज तक जाती है, पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

- वाहन डफनाला चौराहा से शाहीबाग अंडरब्रिज से नमस्ते सर्किल होकर दिल्ली दरवाजा से मिर्जापुर रोड, विजली घर से लाल दरवाजा रोड होकर आगे बढ़ सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+