Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देव दीपावली पर बनारस घूमने का है प्लान, जानिए कहां खड़ी करेंगे गाड़ी

देव दीपावली पर बनारस घूमने का है प्लान, जानिए कहां खड़ी करेंगे गाड़ी

नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा संपन्न होने के बाद वाराणसी में अब देव दीपावली की तैयारियां जोरो-शोरो से शुरू हो गयी है। 27 नवंबर को काशी के गंगा घाटों को 13 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों से जगमगा दिया जाएगा। इस दिन वाराणसी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने देव दिवाली पर पार्किंग और यातायात को लेकर विशेष तैयारियां की हैं।

banaras dev diwali

31 जगहों पर होगी वाहनों की पार्किंग

देव दिवाली पर वाराणसी में कुल 31 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोग आराम से गंगा घाटों की तरफ जा सकें और वापस अपनी-अपनी गाड़ियों तक बिना किसी परेशानी के लौट सकें।

देव दिवाली स्पेशल पार्किंग स्पॉट

  • सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने
  • चौकाघाट पुलिस चौकी के दोनों तरफ
  • सर्व सेवा संघ भवन का खाली मैदान
  • बेनिया बाग
  • मजदा सिनेमा
  • गोदौलिया
  • सनातन धर्म इंटर कॉलेज
  • जयनारायण इंटर कॉलेज
  • संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी
  • राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज
  • काशी विद्यापीठ
  • रामलीला मैदान लकड़मंडी
  • नटराज सिनेमा सिगरा
  • एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज
  • रवींद्रपुरी में सड़क के दोनों ओर
  • गर्ल्स हिंदू कॉलेज कमच्छा
  • पश्चिमी स्कूल के बगल में
  • पश्चिमी सनबीम स्कूल के बगल में
dev diwali varanasi
  • नरिया से हैदराबाद गेट रोड पर
  • नगवा चौराहा
  • संत रविदास गेट
  • संत रविदास गेट से हनुमान मंदिर तिराहा
  • बैंक ऑफ बड़ोदा तिराहा (रविदास गेट से आगे)
  • रवींद्रपुरी-शिवाला कूड़ा घर मोड़
  • होटल ब्राडवे तिराहा
  • अग्रवाल तिराहा शिवाला
  • आशापुर फ्लाईओवर से हवेलिया तिराहा तक (सड़क के दोनों ओर)
  • कटिंग मेमोरियल स्कूल (छोटा/बड़ा)
  • सेंट मेरी स्कूल कैंटोनमेंट के सामने
  • एफसीआई गोदाम के पास
  • भास्करा पोखरा

बस नहीं करेंगी प्रवेश

banaras uttar pradesh

देव दीपावली को ध्यान में रखते हुए रामनगर, आदमपुर, कोतवाली, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा और भेलूपुर थाना क्षेत्र में 21 जगहों बैरियर लगाए जाएंगे। देव दिवाली के दिन चांदपुर चौराहा, आजमगढ़ अंडरपास, तरना पुल और आशापुर ओवरब्रिज पूर्वी से शहर की ओर रोडवेज या प्राइवेट बसों को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर वाराणसी के 17 प्रमुख घाटों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीमों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा 11 पिंक बूथ भी बनाए जाएंगे। देव दिवाली के दिन काशी के सभी 84 गंगा घाटों को 9 जोन में बांट कर उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

More News

    Read more about: uttar pradesh varanasi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+