Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, अब परेशान नहीं करेगा लैंडस्लाइड या मोशन सिकनेस

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, अब परेशान नहीं करेगा लैंडस्लाइड या मोशन सिकनेस

पहाड़ों पर घूमने जाने का शौक है लेकिन पहाड़ी मोड़ों से होकर गुजरते समय मोशन सिकनेस से डरते हैं? पहाड़ों पर होने वाली लैंडस्लाइडिंग के कारण कभी रास्ते बंद हो जाते हैं तो कभी लैंडस्लाइडिंग जानलेवा भी होती है। लेकिन अब इन परेशानियों को दरकिनार करते हुए उत्तराखंड की अपनी ट्रिप को आप बेफिक्री से एंजॉय कर सकते हैं।

हाल ही में उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की गयी है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों के बीच इस हेली सेवा की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थी। इस हेली सेवा का लाभ पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में भी कर सकते हैं।

helicopter service uttarakhand

हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चम्पावत और मुनस्यारी के बीच इस हेलीकॉप्टर सर्विस की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली की। मूल रूप से उत्तराखंड के इन ग्रामीण इलाकों तक पर्यटकों की आसानी से और बिना किसी परेशानी के आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए इस हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की गयी है।

कैसे बुक करें हेलीकॉप्टर

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवा निजी हेलीकॉप्टर कंपनी Heritage Aviation की तरफ से उपलब्ध करवायी जा रही है। हेलीकॉप्टर सेवा के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जा सकती है। इसके लिए आपको सबसे पहले हेलीकॉप्टर कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट https://www.airheritage.in/ पर जाना होगा।

यहां आपको अपने यात्रा की तारीख, कितने व्यक्ति यात्रा करने वाले हैं, गंतव्य स्थल समेत अन्य मांगी जाने वाली जानकारियों को भरकर अपना ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। हेलीकॉप्टर उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार हेलीपैड से उड़ान भरेगी। इस हेलीकॉप्टर सेवा के लिए 7 सीटर हेलीकॉप्ट उपलब्ध करवायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार हर रोज हलद्वानी से 2 बार हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगी।

haldwani munsiyari pithoragarh champawat helicopter service

कितना है किराया

हल्द्वानी से चंपावत ₹2500
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ ₹3000
हल्द्वानी से मुनस्यारी ₹3500

(किराया प्रति व्यक्ति)

मिली जानकारी के अनुसार पहली हेलीकॉप्टर सेवा सुबह 11.30 बजे और दूसरी हेलीकॉप्टर सेवा शाम को 4.30 बजे मिलेगी। 28 फरवरी (बुधवार) से यह हेलीकॉप्टर सेवा नियमित मिलने लगेगी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार हेली सेवा के लिए बुकिंग शुरू होने के लगभग 1 घंटे बाद ही पहले दिन की सभी सीटें बुक हो गयी थी। यात्री चाहें तो ऑनलाइन अगले दिन की टिकट बुक कर सकते हैं। इस हेलीकॉप्टर सेवा के शुरू होने का लाभ निश्चित रूप से पहाड़ी इलाकों में आवागमन को और भी आसान व सुचारू बना देगा।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+