Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की डोली, 40 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर - कल खुलेंगे कपाट

केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की डोली, 40 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर - कल खुलेंगे कपाट

'ऊं नमः शिवाय - बाबा केदार की जय' के जयघोष के साथ गुरुवार की शाम 3.45 बजे बाबा केदार की पंचमुखी चल-विग्रह केदारनाथ धाम पहुंच गयी। बाबा केदार की डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने डोली की आगवानी की। इस मौके पर BKTC के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बाबा केदार की पंचमुखी चल-विग्रह डोली के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी केदारनाथ धाम पहुंचे।

kedarnath temple opening 2024

6 मई को चल विग्रह डोली ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 9 मई की शाम को चल-विग्रह डोली केदारनाथ धाम पहुंची। जब तक केदारनाथ धाम के कपाट खुले रहेंगे यह बाबा केदार की यह चल विग्रह डोली केदारनाथ धाम मंदिर में ही रहेगी।

कल खुलेंगे मंदिर के कपाट

कल यानी 10 मई को अक्षय तृतीया के पवित्र दिन केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर खोल दिये जाएंगे। BKTC से मिली जानकारी के अनुसार डोली यात्रा के साथ देश-विदेश से आए सैंकड़ों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। वहीं अब तक केदारनाथ धाम में 5 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। डोली यात्रा के साथ भारतीय सेना का बैंड दस्ता भी मौजूद था।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर पूरे मंदिर परिसर को लगभग 40 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। इसमें से मुख्य मंदिर परिसर को करीब 24 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। जबकि परिसर के अन्य स्थानों को सजाने के लिए बाकी फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

चार धाम के कपाट खुलने की तारीख और समय

धाम खुलने की तारीख समय
केदारनाथ 10 मई 2024 सुबह 7.15 बजे
गंगोत्री 10 मई 2024 दोपहर 12.25 बजे
यमुनोत्री 10 मई 2024 सुबह 6 बजे
बद्रीनाथ 12 मई 2024 सुबह 7 बजे

चार धाम में सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए हुआ रजिस्ट्रेशन

कल यानी 10 मई से उत्तराखंड के चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन केदारनाथ धाम के साथ-साथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुल जाएंगे। वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे। मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब 22 लाख लोगों ने चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें सबसे अधिक संख्या में लोगों ने केदारनाथ धाम के लिए किया गया है।

char dham yatra kedarnath dham yatra 2024

बताया जाता है कि केदारनाथ धाम के लिए अब तक कुल 7,60,254 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं बद्रीनाथ धाम के लिए 6,58,486 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। गंगोत्री धाम के लिए 3,91,812 लोगों ने और यमुनोत्री के लिए 3,44,150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब के लिए भी 45,959 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+