Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वडोदरा में जेतलपुर और लालबाग ब्रिज होगा बंद, क्यों और कब से कब तक?

वडोदरा में जेतलपुर और लालबाग ब्रिज होगा बंद, क्यों और कब से कब तक?

वडोदरा का जेतलपुर और लालबाग ब्रिज को बंद कर दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमर ने इस बात की घोषणा वडोदरा महानगर सेवासदन ब्रिज/नाला डिविजन की विज्ञप्ति के आधार पर की है। लेकिन चिंता की बात नहीं है। इन दोनों ब्रिज को हमेशा के लिए या स्थायी रूप से बंद नहीं किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों ब्रिज पर लगभग 1 महीने के लिए सभी तरह के वाहनों को प्रवेश करने पर पाबंदी रहेगी।

इस वजह से इस रूट से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को खासी परेशानी होने की संभावना है। जिसे ध्यान में रखते हुए ही पुलिस कमिश्नर कोमर ने वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी जानकारी दी है, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी न झेलना पड़े।

vadodara jetalpur-lalbagh bridge closed

क्यों बंद किया जा रहा है दोनों ब्रिज?

आपके मन में सबसे पहले यह सवाल जरूर आया होगा कि वडोदरा का जेतलपुर और लालबाग ब्रिज को लगभग 1 महीने के लिए बंद करने का फैसला अचानक क्यों लिया गया? दरअसल, दोनों ब्रिज को अब मरम्मत की जरूरत है। इस वजह से मरम्मत व मैस्टिक एस्फैल्ट का प्रयोग करने के लिए इन दोनों ब्रिज को बंद करने का निर्णय लिया गया है जिस दौरान इनसे होकर किसी भी तरह की गाड़ी को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

इस बात की जानकारी Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिलती है। बताया जाता है कि वडोदरा के जेतलपुर और लालबाग ब्रिज को 17 जनवरी से 17 फरवरी 2025 तक यानी 1 महीने के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस दौरान दोनों ब्रिज के दोनों तरफ से गाड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।

कौन से रूट बंद और वैकल्पिक रास्ता?

जेतलपुर ब्रिज

  • जो वाहन चकली सर्किल से वल्लभ चौक सर्किल होकर और जेतलपुर ब्रिज की ओर से भीमनाथ नाका की ओर जा रहे हैं, उनके लिए इस रूट पर पाबंदी लगायी गयी है।
  • इन वाहनों को जेतलपुर ब्रिज अंडरपास का उपयोग कर अल्कापुरी गर्नाला अंडरपास या अकोटा डांडियाबाजार ब्रिज होकर जाना होगा।

लालबाग ब्रिज

  • अवधुत गेट से लालबाग ब्रिज की ओर जाने वाले रूट पर ट्रैफिक पाबंदी लगायी गयी है। यह पाबंदी टी-प्वाएंट से प्रतापनगर से लालबाग ब्रिज होकर जाने वाली वाहनों पर भी लागू होगी।
  • इस रूट पर जाने वाले वाहनों को अवधुत गेट से मंजलपुर श्मशान, सरस्वती चौराहा या तुलसीधाम होकर जाने वाला रूट लेना होगा। इसके अलावा गाड़ियां लालबाग ब्रिज को बाइपास कर मोतीबाग कैनन या श्रेयस स्कूल होकर भी जा सकती हैं।

बताया जाता है कि इन दोनों ब्रिज के मरम्मत को लेकर लगायी गयी ट्रैफिक पाबंदियां यात्रियों और राहगिरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ही लगाया गया है। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अगले 1 महीने तक लागू पाबंदियों का सख्ती से पालन करें और बताए गये सभी वैकल्पिक रास्तों को इस्तेमाल कर अपने सफर को आसान बनाएं।

More News

    Read more about: vadodara ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+