Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वैष्णो देवी की अटका आरती के शुल्क में हुआ परिवर्तन, जानिए कितना है नया शुल्क?

वैष्णो देवी की अटका आरती के शुल्क में हुआ परिवर्तन, जानिए कितना है नया शुल्क?

शुल्क अधिक होने की वजह से अब तक जो भक्त माता वैष्णो देवी की अटका आरती में शामिल नहीं हो पाते थे, उनके लिए वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने खुशखबरी दी है। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अटका आरती में बैठने का शुल्क घटा दिया है, लेकिन इसके लिए श्रद्धालुओं को ग्रुप में बुकिंग करनी पड़ेगी।

vaishno devi attka aarti

नवंबर से लेकर फरवरी माह तक जो श्रद्धालु माता वैष्णो देवी की अटका आरती में बैठने के बारे में सोच रहे हैं, वे शुल्क में मिल रही छुट का लाभ उठा सकते हैं।

क्या होती है अटका आरती?

सबसे पहले आपको बता दें, वैष्णो देवी की अटका आरती क्या होती है! वैष्णो देवी की पुरानी स्वर्ण जड़ित गुफा को अटका कहा जाता है जिसमें सुबह और शाम के वक्त होने वाली दिव्य आरती होती है। इस आरती को ही अटका आरती कहा जाता है। माता वैष्णो देवी के प्रांगण में होने वाली इस आरती का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाता है। लेकिन अटका आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालु सीधे आरती में शामिल होते हैं।

पहले वैष्णो देवी प्रांगण में एक बार 300 श्रद्धालुओं के बैठने की ही सुविधा होती थी लेकिन अब अटका स्थल को पहले से अधिक चौड़ा कर दिया गया है जिससे यहां एक बार में 400-500 लोग बैठकर अटका आरती में शामिल हो सकते हैं।

शुल्क में कितनी मिल रही छुट?

मिली जानकारी के अनुसार अटका आरती में शामिल होने के लिए अब 4 लोगों को ₹5,100 का शुल्क देना पड़ेगा। यह शुल्क 4 लोगों के केवल समुह पर ही लागू होगा, जिसमें 2 वयस्क और 2 बच्चे (10 साल तक) शामिल हो सकते हैं। यह सुविधा केवल अटका आरती की ऑनलाइन बुकिंग पर ही उपलब्ध है। इस शुल्क में माता वैष्णो देवी भवन में ठहरने और बिस्तर की सुविधा भी शामिल है।

श्रद्धालु वैष्णो देवी भवन में अटका आरती समेत अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए श्राइन की वेबसाइट https://online.maavaishnodevi.org पर जाकर लॉग इन कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर श्रद्धालुओं को अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर लॉग इन करना पड़ेगा।

vaishno devi temple

बताया जाता है कि अटका आरती का शुल्क ज्यादा होने की वजह से निम्न या निम्न मध्यम वर्ग के भक्त इसमें शामिल नहीं हो पा रहे थे। इसलिए निम्न मध्यम वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही श्राइन ने कुछ समय के लिए शुल्क घटाने का फैसला लिया है।

जो श्रद्धालु वैष्णो देवी भवन पहुंचकर अटका आरती की ऑफलाइन बुकिंग करेंगे उन्हें पहले की तरह ही प्रति व्यक्ति 2000 रुपए का शुल्क देना पड़ेगा। इसलिए अच्छा होगा कि घटे हुए शुल्क का लाभ उठाने के लिए भवन पहुंचकर बुकिंग करने के बजाए ऑनलाइन बुकिंग कर लें।

कितना चुकाना पड़ता है शुल्क?

श्राइन से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2006 तक वैष्णो देवी गुफा में शुल्क का कोई प्रावधान नहीं था। जगह की कमी होने की वजह से ही ऐसा किया गया था। शुरुआत में प्रत्येक श्रद्धालु से अटका आरती में शामिल होने के लिए 1000 रुपये वसूले जाते थे लेकिन 1 अप्रैल 2019 से इस शुल्क को दोगुना बढ़ाकर प्रति श्रद्धालु 2000 रुपए कर दिया गया था। उस समय अटका आरती में 300 श्रद्धालुओं के बैठने की जगह होती थी जिसे अब बढ़ाकर 300 से 400 तक कर दिया गया है।

More News

    Read more about: jammu vaishno devi katra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+