Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 22 जनवरी तक हुई रद्द, क्या है वजह?

अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 22 जनवरी तक हुई रद्द, क्या है वजह?

22 जनवरी तक अयोध्या जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। काफी ट्रेनें ऐसी भी हैं, जिन्हें डायवर्ट किया गया है। सामान्य ट्रेनों के साथ-साथ हाल ही में शुरू हुई दिल्ली-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को भी 22 जनवरी तक रद्द करने की घोषणा की गयी है। पर क्यों?

train cancelled ayodhya

क्यों अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या जाने वाली और अयोध्या से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने रद्द या फिर डायवर्ट कर दिया है?

इसकी वजह है ट्रैक मेंटेनेंस और रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और ट्रेनों की संख्या में भी वृद्धि होने वाली है। इस वजह से ट्रेनों के बेहतर परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ट्रैक की मरम्मत और दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।

इस कारण 22 जनवरी तक अयोध्या तक और अयोध्या से होकर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द या फिर डायवर्ट किया गया है जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनों के रद्द और डायवर्जन का निर्णय उत्तर रेलवे ने लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जाफराबाद जंक्शन पर लाइन दोहरीकरण के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से लिया है।

किन ट्रेनों को किया गया है रद्द-डायवर्ट

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 16 जनवरी से 22 जनवरी तक रद्द रहेगी। अयोध्या कैंट जंक्शन से लखनऊ मेल एक्सप्रेस 14 जनवरी से 22 जनवरी तक रद्द रहेगी। मनकापुर जंक्शन से अयोध्या कैंट जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल और मनकापुर जंक्शन से अयोध्या धाम एक्सप्रेस स्पेशल 14 जनवरी से 22 जनवरी तक रद्द रहेगी।

vande bharat express cancelled

लोकमान्य तिलक टर्मिनल-अयोध्या कैंट तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14, 16 और 21 जनवरी को सुल्तानपुर तक जाएगी। लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट साकेत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15, 17 और 22 जनवरी तक सुल्तानपुर तक जाएगी। मनोहर संगम एक्सप्रेस 15, 16, 17, 19, 20 और 22 जनवरी अयोध्या कैंट जंक्शन तक आएगी।

अयोध्या कैंट से रामेश्वरम के बीच चलने वाली श्रद्धा-सेतु एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन 15 और 17 जनवरी को वाया सुल्तानपुर-जौनपुर सिटी-जाफराबाद होकर जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जनवरी को वाया सुल्तानपुर-जौनपुर सिटी होकर जाएगी।

प्रयागराज संगम-अयोध्या कैंट जंक्शन एक्सप्रेस 14 से 22 जनवरी तक मसौधा स्टेशन तक आएगी। भटनी जंक्शन-अयोध्या धाम के बीच संचालित ट्रेन 12 से 22 जनवरी तक कटरा रेलवे स्टेशन तक ही आएगी। 20 और 21 जनवरी को दूर एक्सप्रेस व कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 20 और 21 जनवरी को गंगा-सतलज एक्सप्रेस, 16 जनवरी को भगत की कोठी-कमाख्या एक्सप्रेस तथा न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, 19 जनवरी को ओखा-गुवाहाटी द्वारिका एक्सप्रेस और 20 जनवरी को गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस वाया लखनऊ जंक्शन, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन होकर वाराणसी जंक्शन तक जाएगी।

16, 20 और 21 जनवरी को अयोध्या होकर जाने वाली पटना-कोटा एक्सप्रेस वाया जफराबाद जंक्शन-सुल्तानपुर जंक्शन होकर लखनऊ जाएगी। 21 जनवरी को फरक्का एक्सप्रेस वाया जफराबाद जंक्शन-सुल्तानपुर जाएगी। 20 जनवरी को इंदौर-पटना एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से ही जाएगी। 21 जनवरी को किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस और लोकनायक एक्सप्रेस वाया शाहगंज जंक्शन-जौनपुर जंक्शन-जौनपुर सिटी-सुल्तानपुर, लखनऊ जाएगी। 18 जनवरी को दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस अयोध्या कैंट के बजाए वाया प्रयागराज जंक्शन-जंघई जंक्शन-वाराणसी जंक्शन जाएगी।

15 और 18 जनवरी को उदयपुर सिटी-कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस, 17 और 22 जनवरी को छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस वाया वाराणसी जंक्शन-गोंडा जंक्शन होकर गोरखपुर जंक्शन की ओर जाएगी। 17 और 22 जनवरी को उत्सर्ग एक्सप्रेस बाराबंकी जंक्शन से गोंडा जंक्शन होकर गोरखपुर जाएगी। 21 जनवरी को सरयू-यमुना एक्सप्रेस और 16 जनवरी को गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस बाराबंकी से गोंडा होकर गोरखपुर जाएगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+