Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बरेली से मुंबई के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, किस रूट से चलेगी?

बरेली से मुंबई के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, किस रूट से चलेगी?

जल्द ही उत्तर प्रदेश में बरेली से मुंबई तक के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन को शुरू किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अगले 3 से 4 महीने के अंदर इस रूट पर स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू कर दिया जाएगा।

हालांकि इस ट्रेन की टाइमिंग या किराए से संबंधित कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। लेकिन इसके संभावित रूट के बारे में जानकारी मिल गयी है।

vande bharat express sleeper

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बरेली-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन के शुरू होने का फायदा 3 राज्यों के लोगों को मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों को इस ट्रेन के शुरू होने से काफी फायदा मिलेगा। इसका अर्थ है कि बरेली-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र जाएगी। बताया जाता है कि बरेली-मुंबई के बीच अलग-अलग रेल डिवीजन रूट को लेकर सर्वे कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है। यह ट्रेन मुरादाबाद मंडल की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी।

क्या होगा रूट?

  • बरेली
  • चंदौसी
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • ग्वालियर
  • झांसी
  • बीना
  • भोपाल
  • इटारसी
  • खंडवा
  • जलगांव
  • मनमाड़
  • मुंबई
sleeper vande bharat express

मिली जानकारी के अनुसार इस रूट पर फिलहाल एक एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। बाकी किसी भी ट्रेन के समय को प्रभावित किये बिना ही वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन को चलाने की योजना बनायी गयी है। बताया जाता है कि यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। बरेली से मुंबई के बीच की दूरी 1600 किमी की है।

हालांकि समय या अन्य कारणों से इस रूट में बदलाव की संभवना से इंकार नहीं किया जा सकता है। दावा किया जाता है कि 1600 किमी की दूरी में चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की इतनी लंबी दूरी में चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस हो सकती है।

इस वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा कुछ अन्य डिविजनों में भी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा है कि वर्ष 2026 के अंत तक लोग वंदे भारत एक्सप्रेस से चार धाम की यात्रा पर जा सकेंगे। रेल मंत्री ने बताया कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रूट पर चलायी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में विस्टाडोम कोच भी होंगे, ताकि यात्री अपने पूरे सफर के दौरान पहाड़ी नजारों का भरपूर लुत्फ उठा सकें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+