Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वाराणसी से हावड़ा के बीच जल्द शुरू होने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कितना लेगी समय!

वाराणसी से हावड़ा के बीच जल्द शुरू होने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कितना लेगी समय!

कोलकाता/हावड़ा और वाराणसी में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी। जल्द ही हावड़ा से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने वाला है। इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी को तय करने में लगने वाले समय की काफी ज्यादा बचत होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव साल 2023 में ही दिया गया था। संभावना है कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के दौरान रेलवे बोर्ड इसपर फाइनल मुहर लगा देगी।

varanasi howrah vande bharat express

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई स्थित रेल कोच फैक्ट्री से वंदे भारत एक्सप्रेस की 15 रेक निकली है। इसमें 8 चेयरकार और 7 स्लीपल कोच ट्रेन हैं। बताया जाता है कि इन्हीं में एक 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की मिनी रेक को वाराणसी-हावड़ा के बीच चलायी जाएगी।

हावड़ा से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 130 से 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। हावड़ा से वाराणसी के बीच की दूरी को तय करने में अभी जहां एक्सप्रेस ट्रेन को 11 से 12 घंटों का समय लगता है वहीं हावड़ा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस महज 6 घंटे में इस दूरी को तय करेगी।

वाराणसी से होगी 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस

महादेव की नगरी काशी से ही भारत की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर हुआ था। भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस फरवरी 2019 में वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चली थी। अब वाराणसी से पटना और रांची के अलावा नई दिल्ली के लिए भी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से चलती है।

इस तरह अभी तक कुल 4 वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से चलती है। हावड़ा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद यह बनारस से चलने वाली 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस नीली-सफेद न होकर भगवा रंग वाली होगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+