Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कौन-कौन से रूट्स पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन? कब तक होगी शुरू?

कौन-कौन से रूट्स पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन? कब तक होगी शुरू?

देश में इस वक्त सबसे ज्यादा लोकप्रिय ट्रेनों की लिस्ट में सबसे ऊपर वंदे भारत एक्सप्रेस का ही नाम है। जल्द ही किफायती किराए पर आम लोगों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) अगले महीने से ही वंदे भारत की नई स्लीपर सेवाएं शुरू कर सकती है।

यह खबर उन यात्रियों के लिए खुशी की बात है जो इन सेवाओं के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें कई मार्गों पर चलने वाली हैं, जिससे कई लोगों के लिए यात्रा के विकल्प बढ़ गए हैं।

vande bharat sleeper train routes

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की विशेषताएं

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में विमान जैसी सुविधाओं के साथ आरामदायक यात्रा का अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रत्येक ट्रेन में 16 कोचों में 823 बर्थ होंगी। इसमें एसी और नॉन-एसी दोनों तरह के कोच होंगे। यात्रियों के खाने-पीने के लिएपेंट्री, स्वचालित दरवाजे, गंधहीन शौचालय और ध्वनिरोधी कोच जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका सफर काफी आराम से कटेगा।

वंदे भारत स्लीपर का बाहरी डिज़ाइन मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस जैसा ही है। उम्मीद की जा रही है कि इन ट्रेनों की गति भी 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। मगर सबसे अच्छी बात होगी कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए टिकट की कीमतें सस्ती होंगी, जिससे बड़ी संख्या में यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन 15 अगस्त तक शुरू कर दिया जाएगा।

कौन-कौन से रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

मिली जानकारी के अनुसार नयी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन जिन रूट्स पर किया जा सकता है वो हैं :

  • काचीगुड़ा-विशाखापत्तनम
  • काचीगुड़ा-तिरुपति
  • सिकंदराबाद-पुणे

इसके अलावा वंदे भारत मेट्रो का संचालन जिन रूट्स पर किये जाने की संभावना है उनमें कानपुर-लखनऊ, दिल्ली-मेरठ, मुंबई-लोनावाला, वाराणसी-प्रयागराज, पुरी-भुवनेश्वर और आगरा-मथुरा शामिल हैं। वंदे भारत मेट्रो ट्रेन में प्रति कोच 250 यात्री बैठ सकेंगे। इन मेट्रो सेवाओं का ट्रायल रन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इस पहल का उद्देश्य प्रमुख शहरों के बीच तेज़ और अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करना है।

More News

    Read more about: vande bharat train travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+