Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाशिवरात्रि पर काशी में निकलेगी 2.5 किमी लंबी शिव बारात, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

महाशिवरात्रि पर काशी में निकलेगी 2.5 किमी लंबी शिव बारात, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

पौराणिक मान्यताओं में कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन को आज भी महादेव और माता गौरा के विवाह समारोह के दिन के तौर पर मनाया जाता है। अन्य शहरों में जहां भगवान शिव और माता पार्वती की सिर्फ पूजा कर इस दिन को शिवभक्त खास बनाते हैं। वहीं महादेव की प्रिय नगरी काशी में इस दिन महादेव की बारात निकलती है।

varanasi mahadev ki baraat

इतना ही नहीं, बारात से पहले विवाह की सभी रस्में भी निभायी जाती हैं। इस साल 6 मार्च (बुधवार) को वाराणसी में हल्दी की रस्म निभायी गयी। इसके लिए महाराष्ट्र के खंडोबा मंदिर से खास तौर पर बनारस हल्दी भेजा गया था। 7 मार्च को मंगल गीत होंगे। इसके बाद महाशिवरात्रि के दिन यानी 8 मार्च को वाराणसी के टेढ़ी नीम स्थित महंत निवास पर विवाह की रस्में निभायी जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार बाबा विश्वनाथ के विवाह की रस्में 350 सालों से भी अधिक समय से निभायी जा रही हैं।

kashi wedding procession of lord shiva

महाशिवरात्रि के दिन महादेव की 2.5 किमी लंबी बारात निकाली जाएगी। इस शिव बारात की शुरुआत बनारस के मैदागिन के शिव मंदिर से होती है और बारात का समापन दशाश्वमेध चित्तरंजन के पास महादेव और माता पार्वती की जयमाला का आयोजन के साथ होता है। मिली जानकारी के अनुसार इस साल बारात शाम को 7 बजे निकाली जाएगी।

लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

शिव बारात के कारण वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया गया है। महाशिवरात्रि के दिन मैदागिन-गोदौलिया समेत कई प्रमुख मार्गों पर साइकिल रिक्शा को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। गौरतलब है कि वाराणसी में डायवर्जन 7 मार्च की रात को 10 बजे से लागू कर दिया जाएगा जो 8 मार्च को रात 11 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सोनारपुरा से गोदौलिया और गोदौलिया से मैदागिन मार्ग पर कोई भी वाहन आगे नहीं बढ़ेगा।

women worship lord shiva in varanasi

इस डायवर्जन के अनुसार बेनियाबाग-गिरजाघर, रामापुर-गिरजाघर, सोनारपुरा-गोदौलिया और भेलूपुर-गिरजाघर मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। कबीरचौरा से पियरीचौक होते हुए बेनियाबाग तिराहा की तरफ से 3 या 4 पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। लंका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से अस्सी घाट की तरफ भी 3 व 4 पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

पंचक्रोशी मार्ग पर भी नहीं चलेंगे वाहन

महाशिवरात्रि के दिन पंचक्रोशी यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान पंचक्रोशी मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यह ट्रैफिक डायवर्जन 7 मार्च की रात को 10 बजे से 9 मार्च की सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा।

naga sadhus at varanasi on mahashivratri

इस दौरान वाहनों की आवाजाही सूजाबाद पुलिस चौकी से राजघाट, गोलगड्डा तिराहा से भदऊचुंगी तिराहे, लकड़ी मंडी तिराहा से भदऊचुंगी की ओर, कालीमाता मंदिर चौराहा से पांडेयपुर चौराहा, लालपुर पुलिस चौकी से पांडेयपुर चौराहे, पुलिस लाइन चौराहे से अर्दली बाजार की तरफ बंद रहेंगे। भोजूवीर तिराहा से अर्दली बाजार की तरफ भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+