Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भोलेबाबा के भक्तों ने किया कमाल, नॉन फेस्टिव डे में रिकॉर्ड संख्या में भक्तों ने किया दर्शन

भोलेबाबा के भक्तों ने किया कमाल, नॉन फेस्टिव डे में रिकॉर्ड संख्या में भक्तों ने किया दर्शन

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में काशी विश्वनाथ मंदिर का अपना अलग ही स्थान है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बन जाने के बाद से बनारस आने वाले भक्तों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। पहले जहां खास मौकों पर ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती थी।

लेकिन अब नॉन-फेस्टिव डे पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन करने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं। हाल ही में श्रद्धालुओं की संख्या इतनी ज्यादा हो गयी कि काशी विश्वनाथ मंदिर ने अपने नाम पर एक नया रिकॉर्ड ही कर लिया।

kashi vishwanath temple

पिछले रविवार यानी 31 मार्च को न तो कोई त्योहार था और न ही काशी के लिए कोई खास दिन था। एक आम दिन में यानी 31 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये।

उक्त बात की जानकारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को अब तक की सबसे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किये। उन्होंने बताया एक नॉन-फेस्टिव दिन 31 मार्च को मंदिर में 6 लाख 36 हजार 975 श्रद्धालुओं ने दर्शन किया, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

इससे पहले सर्वाधिक संख्या में श्रद्धालु अगस्त 2023 में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आये थे। उस समय 95 लाख 62 हजार 206 श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किये थे लेकिन वह श्रावण माह का समय था। जो एक फेस्टिव समय माना जाता है। मार्च 2024 में काशी विश्वनाथ मंदिर में कुल 95 लाख 63 हजार 432 भक्तों ने दर्शन किया जबकि मार्च 2023 में यानी पिछले साल महादेव के दर्शन करने पहुंचने वाले भक्तों की संख्या 37 लाख 11 हजार 060 थी।

varanasi vishwanath temple

बताया जाता है कि दिसंबर 2021 में जब विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ था, उस समय से हेड काउंटर कैमरे के जरिए वैज्ञानिक पद्धति से श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज की जाती है। बात अगर चढ़ावे की हो तो जितनी संख्या में काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ी है, मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक ठीक उसी अनुपात में मंदिर में आने वाले चढ़ावों की मात्रा भी बढ़ी है। बताया जाता है कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में मंदिर के आय में लगभग 191 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले 27 महीनों में काशी विश्वनाथ मंदिर में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। वहीं इस समय के दौरान लगभग 58.51 करोड़ रुपए का चढ़ावा काशी विश्वनाथ मंदिर को मिलने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि Native Planet की टीम ने इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है।

More News

    Read more about: lord shiva temple varanasi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+