Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ध्यान दें...वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर ने हरियाली तीज को लेकर जारी की विशेष एडवाइजरी

ध्यान दें...वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर ने हरियाली तीज को लेकर जारी की विशेष एडवाइजरी

हरियाली तीज पर अगर इस साल मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में जाने की तैयारियां कर रहे हैं तो जरा कुछ समय निकालकर यह आर्टिकल पूरा पढ़ लें। आपके बहुत काम की है क्योंकि बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गयी है। यह एडवाइजरी बांके बिहारी मंदिर प्रशासन की तरफ से जारी की गयी है।

इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त को मनायी जाएगी। वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज के अवसर लगने वाले मेले में हिस्सा लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मीडिया से बात करते हुए ठाकुर श्री बांके बिहार मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज मेले पर मंदिर में भीड़ का अत्यधिक दबाव रहेगा। इसलिए इस दिन भीड़ को ध्यान में रखते हुए ही अपने आने की तैयारी करें।

vrindavan banke bihari temple hariyali teej

कब से कब तक चलेगा मेला

बांके बिहारी मंदिर में 108 दिनों तक चलने वाला फूल बंगला उत्सव का समापन हरियाली अमावस्या के दिन होता है। इसके अगले 3 दिनों तक श्री बांके बिहारी स्वर्ण रजत से बने हिंडोले (झुले) में बैठकर भक्तों को दर्शन देते हैं। ऐसा साल में एक ही बार सिर्फ हरियाली तीज के अवसर पर ही होता है।

इसलिए हरियाली अमावस्या से लेकर हरियाली तीज तक बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। इस साल बांके बिहारी मंदिर में 4 अगस्त से हरियाली तीज मेला की शुरुआत होगी जो 7 अगस्त तक चलेगी।

hariyali teej banke bihari temple

क्या-क्या है एडवाइजरी

  • श्रद्धालु भीड़ के समय मंदिर में दर्शन करने आने से बचे।
  • अगर भीड़ ज्यादा हो तो मंदिर में दर्शन करने न आएं।
  • हरियाली तीज के मौके पर वृंदावन आएं तो बुजुर्ग, बीमारों, दिव्यांगों और बच्चों को साथ न लाएं।
  • गर्भवती महिलाएं अतिरिक्त सावधान रहें और भीड़ ज्यादा होने पर मंदिर न आएं।
  • मंदिर आते समय श्रद्धालु खाली पेट न आएं।
  • मंदिर जाते समय श्रद्धालु अपने साथ कीमती आभूषण, सामान या नगदी साथ लेकर न जाएं।
  • मंदिर के प्रवेश द्वार और निकासी द्वार का ही इस्तेमाल करें।
  • जेबकतरों, छिनताईबाजों से सावधान रहें, मोबाइल चोरों से सतर्क रहे।
  • मंदिर में जूता-चप्पल पहनकर न जाएं। उसे निर्धारित स्थान पर ही खोलें या होटल में उतारकर आएं।
  • वृद्धों और बच्चों को अगर साथ लाएं, तो उनकी जेब में नाम, पता और फोन नंबर लिखी पर्ची जरूर डाल दें।
  • किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं। संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत उसकी सूचना मंदिर के सुरक्षाकर्मी या पुलिस को दें।

More News

    Read more about: festival vrindavan temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+