Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली जैसा हो सकता है हाल

12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली जैसा हो सकता है हाल

भारी बारिश की चेतावनी नहीं होने के कारण पिछले कई दिनों से बाढ़ जैसे हालातों से जुझते दिल्लीवासियों के लिए थोड़ी राहत की बात तो है लेकिन देश के बाकी हिस्सों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार आज से अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

delhi flood

मुंबई, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों और दिल्ली NCR में मध्यम से भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग (IMD) ने जारी की है। इससे दिल्ली की परेशानी एक बार फिर से बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग ने बारिश की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देश भर में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले 4 दिनों तक यानी 19 से 22 जुलाई तक उत्तरपश्चिम, मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। इन राज्यों के हालात दिल्ली जैसे हो सकते हैं यानी नदियां एक बार फिर से अपने पूरे उफान पर होंगी, जिस वजह से शहरी व ग्रामीण इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग ने इस वजह से फसलों को नुकसान पहुंचने, कच्चे घरों व सड़कों के टूट जाने, शहरों में जलभराव होने से ट्रैफिक जाम होने जैसी समस्याओं के प्रति नागरिकों को आगाह किया है।

पहाड़ी इलाकों में जमकर होगी बारिश

Rainfall

IMD की चेतावनी की अनुसार जम्मु-कश्मीर, लद्दाख, POK के मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 20 और 21 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं 21 और 22 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है। इन राज्यों में भारी बारिश की वजह से भूस्लखन की आशंका भी उत्पन्न हो रही है। इसलिए किसी भी पहाड़ी इलाके में जाने पर अतिसावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

मध्य भारत और राजस्थान में होगी भारी बारिश

मध्य भारत के कई राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ ही राजस्थान और विदर्भ में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 4 दिनों तक यानी 22 जुलाई तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, 20 जुलाई तक विदर्भ और 22 जुलाई को राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश होगी। इन राज्यों में बादल गरजने और बिजली कड़कने की आशंका भी है। इसलिए आवश्यकतानुसार सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है।

गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की संभावना

Gujrat

मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी भारत में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान मुंबईवालों की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली है। हर साल जलजमाव की परेशानी झेलने वाली मायानगरी मुंबई में आज से अगले 3 दिनों तक भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका है। सिर्फ मुंबई ही नहीं, मराठवाड़ा को छोड़कर महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में अगले 5 दिनों तक और गुजरात में अगले 3 दिनों तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाके, कोंकण और गोवा और गुजरात में आज भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत के तटवर्तीय इलाकों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, तेलंगना और आंध्र प्रदेश में अगले 4 दिनों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बताया जाता है कि 19 और 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश, 19 और 20 जुलाई को कर्नाटक के उत्तर ग्रामीण इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कर्नाटक के तटवर्तीय क्षेत्रों में आज यानी 19 जुलाई और तेलंगना (हैदराबाद समेत) में 20 जुलाई तक अतिभारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी बरसेगी बदरा

Rainfall

मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है, उसके अनुसार अगले 4 दिनों तक पूर्वी भारत में ओडिशा और अंडमान व निकोबार द्वीप समुह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अगर बात करें पूर्वोत्तर की, तो यहां 20 से 22 जुलाई तक दक्षिण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी से अतिभारी बारिश होने की आशंका है।

IMD के अनुसार भारत के एक-दो नहीं बल्कि 10-12 राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है। इसवजह संभावना व्यक्त की जा रही है कि देश का एक बड़े हिस्से का जन-जीवन अगले कुछ समय तक बारिश की वजह से अस्त-व्यस्त रहने वाला है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+