Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दक्षिण में बारिश तो दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड दे रही है दस्तक, जानिए आपके राज्य का हाल

दक्षिण में बारिश तो दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड दे रही है दस्तक, जानिए आपके राज्य का हाल

भारत के दो हिस्सों में इस समय दो संपूर्ण अलग-अलग मौसम बने हुए हैं। देश का दक्षिणी हिस्सा एक बार फिर से जहां चक्रवाती तूफान की चपेट में आने वाला है, वहीं उत्तरी हिस्सा इस समय वायु प्रदूषण से जुझ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड भी अब दस्तक दे रही है। बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न बना निम्न दबाव का क्षेत्र गंभीर चक्रवाती तूफान का आकार ले चुका है, जो तमिलनाडु समेत पड़ोसी देश श्रीलंका में भारी तबाही मचा सकता है।

वहीं दिसंबर के करीब आते ही दिल्ली, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठंड भी अपना असर दिखाने लगी है। हालांकि इन सबके बीच दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिल्ली में वायु प्रदूषण का औसत सूचकांक (AQI) 396 दर्ज किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI अभी भी 400 से ज्यादा बना हुआ है।

tamilnadu cyclone alert

तबाही मचाने वाला है चक्रवाती तूफान

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'फेनजल' (Fengal) तमिलनाडु में तबाही मचाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 3 जिलों में इस समय बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के हवाले से बताया जाता है कि यह तूफान 28 नवंबर को लैंडफॉल करेगा। इसके प्रकोप से तमिलनाडु के तटवर्तीय इलाकों में भारी बारिश होने के आसार जताए गये हैं।

तमिलनाडु के अलावा इस तूफान का प्रभाव अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश पर भी पड़ने की संभावना है। बताया जाता है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, काईकल और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु के अलावा चक्रवाती तूफान का असर श्रीलंका के तटों पर भी पड़ने की संभावना है।

cold delhi and north india

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

बात अगर उत्तर भारत की करें, तो यहां अब चादर नहीं बल्कि कंबल-रजाई ओढ़ने के दिन आ चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख आदि के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही यहां बर्फबारी होने की भी संभावना है। बताया जाता है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं। हालांकि अभी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का अनुभव हो रहा है लेकिन अगले कुछ दिनों में यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। दिन के समय हल्की गर्मी और रात को ठंड का अहसास बना हुआ है। इसके साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाने की वजह से दृश्यता कम हो रही है। दिसंबर के पास आते ही राजस्थान में लोग सिगड़ी के सहारे ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। सूरज ढलते ही राज्य में ठंड का बढ़ना शुरू हो जाता है।

delhi pollution

दिल्ली में नहीं घट रहा प्रदूषण

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में थोड़ा सुधार तो देखा गया लेकिन आज मंगलवार (26 नवंबर) को एक बार फिर से हालात पहले जैसे बन गये। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में वायु की गुणवत्ता अभी भी बेहद खराब दर्ज हुई। इन इलाकों का AQI 300 से ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं कुछ इलाकों में AQI 400 से अधिक रहा।

दिल्ली के इलाके AQI
अलीपुर 416
आनंद विहार 431
अशोक विहार 420
जहांगीरपुरी 422
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 412
मंदिर मार्ग 409
मुंडका 443
नरेला 420
पटपड़गंज 409
नेहरू नगर 420
रोहिणी 432
सोनिया विहार 425
विवेक विहार 432
वजीरपुर 423

More News

    Read more about: weather delhi chennai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+