Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बंगाल की खाड़ी में बन रहा है गंभीर निम्न दबाव, ओडिशा में बारिश का 'रेड अलर्ट'

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है गंभीर निम्न दबाव, ओडिशा में बारिश का 'रेड अलर्ट'

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र एक गहरे दबाव में बदल गया है और मौसम विभाग ने सोमवार की दोपहर तक पुरी के पास ओडिशा तट को इसके पार कर जाने की संभावना जतायी है। मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव पिछले छह घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति के साथ धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है और अब यह पूरी तरह से गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है।

सोमवार की सुबह 11.15 बजे मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि यह सिस्टम सोमवार की दोपहर तक पुरी के पास ओडिशा तट को पार करने की बहुत संभावना है।

odisha heavy rainfall

कहां मौजूद था निम्न दबाव का क्षेत्र?

सोमवार की सुबह के बुलेटिन में मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सिस्टम पुरी (ओडिशा) से लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 140 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, पारादीप (ओडिशा) से 90 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम, चांदबली (ओडिशा) से 140 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम, कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 260 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व और दीघा (पश्चिम बंगाल) से 260 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में केंद्रित है।

उस समय IMD ने पूर्वानुमान लगाया था कि इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 3 घंटों के दौरान पुरी के पास ओडिशा तट को पार करने की बहुत संभावना है। बताया गया था कि इसके बाद यह ओडिशा के उत्तर-पश्चिम में आगे बढ़ता रहेगा।

कहां है बारिश का रेड अलर्ट?

IMD से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम तक यह गंभीर निम्न दबाव का क्षेत्र अपनी तीव्रता को बनाए रखेगा और 9 सितंबर (सोमवार) को आधी रात के बाद धीरे-धीरे कमजोर होकर यह निम्न दबाव में बदल जा सकता है। बताया जाता है कि इसके बाद यह निम्न दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। IMD ने ओडिशा के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है जो हैं -

  • पुरी
  • जगतसिंहपुर
  • खुर्दा
  • कटक
  • ढेंकनाल

बताया जाता है कि इन 5 जिलों में मध्य से भारी और कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 11 सितंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने ओडिशा के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो निम्न हैं -

  • गंजम
  • कोरापुट
  • कंधमाल
  • बोलनगीर
  • बरगढ़
  • बौध
  • सोनेपुर
  • जाजपुर
  • केंद्रपाड़ा
  • संबलपुर
  • अंगुल
  • नयागढ़
deep depression bay of bengal odisha heavy rain

अचानक आयी बाढ़ ने मचायी तबाही

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के मलकानगिरी और कोरापुट जिलों से अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचायी हुई है। बताया जाता है मलकानगिरी में एक बड़ा इलाका जलमग्न हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-326 पर कई स्थानों पर बारिश का पानी चार फीट से ऊपर बह रहा है। प्रशासनिक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों से भारी बारिश के कारण मलकानगिरी जिले का पोटरू शहर जलमग्न हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग बाढ़ के पानी में डूब जाने से मलकानगिरी और कोरापुट जिलों के बीच परिवहन भी पूरी तरह से कट गया है। आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों सहित सैकड़ों वाहन पूरे जिले में फंसे हुए हैं। बताया जाता है कि अचानक आयी बाढ़ में फंसे डिगापुर पंचायत से 25 ग्रामीणों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका है। बताया जाता है कि गंजम, रायगढ़ और गजपति जिलों के कई निचले इलाकों में शनिवार से दबाव के कारण हुई बारिश के कारण जलभराव की खबरें सामने आ रही हैं।

More News

    Read more about: weather odisha west bengal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+