Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बिहार, UP और गुजरात समेत इन राज्यों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

बिहार, UP और गुजरात समेत इन राज्यों में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश राज्यों में मानसून की दस्तक आ चुकी है और अब बारिश से लोगों का बुरा हाल भी होने लगा है। यानी पहले गर्मी ने जलाया और अब मानसून की बाढ़ तबाह कर रही है। पिछले दिनों दिल्ली में 288.1 मिमी की बारिश दर्ज की गयी जिसकी वजह से आधा से ज्यादा शहर पानी में डूब गया।

भारी बारिश की वजह से ही दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत भी टूटकर गिर गयी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली व NCR में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। आसमान में लगातार बादल छाए रहेंगे और साथ में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

heavy rain forecast

आइए जान लेते हैं देश के बाकी राज्यों में बारिश को लेकर क्या चेतावनी जारी की गयी है :

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जतायी है। उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जतायी गयी है उनमें राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, बांदा, पीलीभीत और रायबरेली शामिल हैं। राज्य के कई इलाकों में रविवार को भी झमाझम बारिश हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर में वज्रपात से 5 लोगों के झुलसकर करने में खबर भी मिली है।

बिहार में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश

राजधानी पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है। रविवार को हुई तेज बारिश में पटना में 7.8 मिमी की वर्षा दर्ज की गयी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 3 दिनों तक राजधानी समेत राज्य के कई इलाकों में गरज के साथ भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के पूर्वी और पश्चिम चंपारण, किशनगंज में अति भारी बारिश, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल और अररिया में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है।

weather forecast heavy rain

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ में चौरीबाड़ी झील के ऊपर रविवार की अगले सुबह बारिश की वजह से हिमस्खलन भी हुआ। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंहनगर में कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

भारी बारिश से गुजरात में परेशानी

गुजरात के कई जिलों में 30 जून को हुई भारी बारिशके कारण सूरत और अहमदाबाद में जलभराव की परेशानी उत्पन्न हो गयी थी। भारी बारिश के कारण राज्य में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ सूरत के पलसाना में 10 घंटे में 153 मिमी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई शहरों में जलभराव होने की सूचना मिली है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार गुजरात में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

rainfall forecast

राजस्थान में भी होगी भारी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में राजस्थान के भरतपुर में भारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। वहीं उदयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर और जयपुर समेत कई जगहों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। बताया जाता है कि राजस्थान के चुरु में सबसे अधिक 51.4 मिमी बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की आशंका जतायी गयी है।

More News

    Read more about: weather gujarat delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+