Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कहीं आसमान से बरस रहे आग के गोले तो कहीं कहर बरपा रहा है तूफान, कैसा रहेगा आपके शहर का हाल!

कहीं आसमान से बरस रहे आग के गोले तो कहीं कहर बरपा रहा है तूफान, कैसा रहेगा आपके शहर का हाल!

एक तरफ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के कई जिलों में चक्रवाती तूफान 'रेमल' के असर से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के कई शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है।

वहीं कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल में चक्रवाती तूफान 'रेमल' के प्रभाव से भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है।

weather forecast different states

राजस्थान में जारी रहेगा भीषण गर्मी का दौर

राजस्थान के कई शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 17 शहरों में लू का अलर्ट जारी है। इनमें से अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर में प्रचंड लू की चेतावनी दी गयी है। वहीं धौलपुर, भीलवाड़ा, दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के अलग-अलग शहरों में आज का तापमान

शहर तापमान (°C)
फलौदी 49.8
बाड़मेर 49.0
बीकानेर 48.6
जैसलमेर 48.5
फतेहपुर 48.4
सांगरिया 48.3
गंगानगर 47.8
चूरू 47.6
पिलानी 47.4
कोटा 47.1
जोधपुर 46.4
जयपुर 45.6
अजमेर 46.2
भीलवाड़ 46.0
धौलपुर 46.3
करौली 46.8

बिहार के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पिछले कुछ दिनों से बिहार में राजधानी पटना समेत कई शहरों में गर्मी का कहर जारी था। 25 मई को दिन के समय पटना का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन आसमान में बादल न होने के कारण यह 54 डिग्री सेल्सियस जितना महसूस हो रहा था। वहीं मौसम विभाग सोमवार से अगल 4-5 दिनों तक राज्य के कई जिलों में चक्रवाती तूफान 'रेमल' का प्रभाव रहने की संभावना जतायी है।

बताया जाता है कि दक्षिण बिहार में सुपौल, अररिया, किशनगंज आदि में तेज हवाओं (40-45 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। वहीं 27-30 मई तक कटिहार, बांका, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में तेज बारिश होने की उम्मीद जतायी गयी है।

Uttar pradesh heatwave alert

उत्तर प्रदेश में हिटवेव का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गर्मी लगातार कहर बरपा रही है। फिलहाल उत्तर प्रदेशवासियों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने वार्म नाइट अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि राज्यवासियों को दिन और रात दोनों में ही सुकून नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म स्थान झांसी रहा जहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

वहीं दिन के समय आगरा, मथुरा में भी तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बताया जाता है कि मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक हिटवेव जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद हवाओं का रुख बदलकर पछुवा के स्थान पर पुरवाई बहेगी। उस समय दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने 27 व 28 मई को गर्मी का रेड अलर्ड और 29 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

27 से 29 मई तक गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी आदि क्षेत्रों में हिटवेव और लू की आशंका जताई गयी है।

after effect remal heavy rain alert kolkata

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'रेमल' रविवार की देर रात को भारत व बांग्लादेश के बीच समुद्रतट से टकरा कर बांग्लादेश में आगे बढ़ गया है। स्थल भाग से टकराने के बाद अब यह गंभीर चक्रवाती तूफान सामान्य चक्रवात में बदल चुका है। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से सोमवार (27 मई) से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। बताया जाता है कि कोलकाता, हावड़ा, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, हुगली, पूर्व बर्दवान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद जिलों में अतिभारी बारिश हो सकती है।

अधिकांश जिलों में बारिश के साथ 50-60 किमी और कुछ जगहों पर 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं बहने की आशंका है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम या फिर मंगलवार की सुबह से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के मौसम में परिवर्तन हो सकता है। मंगलवार (28 मई) से उत्तर बंगाल और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश बढ़ने की संभावना है।

kolkata rainfall

अगर चक्रवाती तूफान 'रेमल' के प्रभाव से रविवार को हुई बारिश की बात की जाए तो मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूरे कोलकाता में 146.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। रविवार को रात 11.30 बजे तक कोलकाता से सटे दमदम इलाके में तूफान सबसे अधिक तेज था। यहां 91 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं बही हैं। बताया जाता है कि कोलकाता में रविवार की रात को दमदम में 85 मिमी, साल्टलेक में 97 मिमी, हल्दिया में 119 मिमी, दीघा में 69 मिमी, डायमंड हार्बर में 94 मिमी और कैनिंग में 91 मिमी बारिश हुई है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+