Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मौसम ने अचानक बदली करवट, भारी बारिश से लेकर बर्फबारी तक का अलर्ट हुआ जारी

मौसम ने अचानक बदली करवट, भारी बारिश से लेकर बर्फबारी तक का अलर्ट हुआ जारी

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इस वजह से नवंबर के अंत और दिसंबर के शुरुआत में ठंड बढ़ने की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग के पूर्वनुमान के अनुसार उत्तराखंड में अगले 2-3 दिन काफी मुश्किल होने वाले हैं। यहां बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

delhi weather

इसका असर उत्तरकाशी के टनल में फंसे 41 मजदूरों की रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी पड़ने की बड़ी संभावना है। उत्तराखंड के अलावा मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

उत्तराखंड में बर्फबारी का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जैसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।

uttarakhand snowfall

वहीं मैदानी इलाकों जैसे देहरादून, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की आदि में आसमान में बादल छाये रहेंगे। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी काफी तेजी से तापमान नीचे आने वाला है। मौसम विभाग ने 27 नवंबर से अगले 3 दिनों तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में वज्रपात और तूफान की आशंका

महाराष्ट्र में भी रविवार की शाम से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है। IMD के अनुसार महाराष्ट्र के कई हिस्सों जैसे मुंबई, ठाणे और पालघर के अलावा नासिक और अहमदनगर के कुछ हिस्सों में भी वज्रपात के साथ आंधी-तूफान की आशंका है।

मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

madhya pradesh rainfall

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असल मध्य प्रदेश के कई शहरों पर साफ नजर आ रहा है। सोमवार को मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 14 शहरों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी ठंडी हवाओं के कारण रात के समय तापमान का पारा नीचे लुढ़कने वाला है।

सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं मौसम के बदले मिजाज का असर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ पर भी पड़ने वाला है। हालांकि छत्तीसगढ़ में अभी तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस साल अधिक ठंड पड़ने वाली है।

scooter

हिमाचल में सुधरेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश के मौसम में भी बदलाव होगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ हल्की से मध्यम तीव्रता का है, इसलिए हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की संभावना नहीं है। लेकिन 27 नवंबर को चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा और शिमला जैसे ऊंचे जिलों में बर्फबारी हो सकती है। 28-29 नवंबर से मौसम में सुधार होगा। उस समय मौसम साफ होने लगेगा और बर्फबारी भी कम होगी।

अगले 6 दिन दिल्ली के AQI को कोई राहत नहीं

delhi aqi smog

पिछले लंबे समय से दिल्ली में चिंता का सबसे बड़ा विषय बने हुए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में अगले 6 दिन सुधार की कोई संभावना नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भी दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब ही बनी रही है। रविवार को दिल्ली का AQI 400 दर्ज किया गया जो बेहद खराब ही ही है।

दिल्ली के कुछ चुनिंदा इलाकों में सोमवार को हल्की बुंदाबांदी होने की संभावना जतायी गयी है। लेकिन दूसरे वर्षों के मुकाबले इस साल दिल्ली में तापमान भी अधिक गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली का औसत तापमान 13.4° सेल्सियस दर्ज किया है, जो दूसरे सालों के औसत से अधिक है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+