Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवाती तूफान 'रेमल', क्या फिर से दोहराएगा 'आइला' का इतिहास?

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवाती तूफान 'रेमल', क्या फिर से दोहराएगा 'आइला' का इतिहास?

क्या फिर से इतिहास दोहराने वाला है? साल 2009 में 'आइला' और 2020 में 'अम्फान' चक्रवाती तूफान ने मई के महीने में ही कोलकाता महानगर में तांडव मचाया था। क्या फिर से वह भयावह यादें वापस लौटने वाली हैं? मौसम विभाग की चेतावनी तो कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में फिर से चक्रवाती तूफान बन रहा है, जो इसी सप्ताह तांडव मचा सकता है। अगर यह चक्रवाती तूफान बनता है तो इसका नाम 'रेमल' होगा।

cyclone remal bay of bengal

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 23 मई तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और संलग्न अंडमान सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। वहीं से Depression बनेगा जिसके अनुकूल परिस्थिति के मिलने के बाद चक्रवाती तूफान बनने की आशंका मौसम विशेषज्ञों ने जतायी है। बताया जाता है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 22 मई को निम्न दबाव का वलय बन सकता है।

बाद में वह उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़कर निम्न दबाव यानी Depression में परिणत हो सकता है। इस निम्न दबाव के क्षेत्र द्वारा शक्ति संचय कर चक्रवाती तूफान बनने जैसी अनुकूल परिस्थितियां इस वक्त बंगाल की खाड़ी में नजर आ रही है। इस समय समुद्र का जो तापमान है वह चक्रवाती तूफान बनाने जैसा ही है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि मानसूनी हवाएं चक्रवाती तूफान के रास्ते की रुकावट भी बन सकती है, क्योंकि देश में मानसून प्रवेश कर चुका है।

क्या इतिहास दोहराएगा?

after effect amphan

25 मई 2009 को पश्चिम बंगाल के सुन्दरवन इलाके में चक्रवाती तूफान 'आइला' ने तांडव मचाया था। इस चक्रवाती तूफान से न सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि बांग्लादेश के तटवर्तीय इलाके भी अछुते नहीं रहे थे। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस बार फिर से बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनता है तो जिस दिन 'आइला' आया था, ठीक उसी दिन शाम को चक्रवाती तूफान 'रेमल' भी आने की संभावना है।

हालांकि इस तूफान का लैंडफॉल कहां होगा, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट चित्र सामने नहीं आयी है, लेकिन आशंका है कि भारत और बांग्लादेश के बीच में किसी स्थान पर इस तूफान का लैंडफॉल हो सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार (22 मई) की शाम के बाद से ही समझ में आ सकेगा कि तूफान का गतिपथ क्या हो सकता है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव से बांग्लादेश समेत भारत के तटवर्तीय इलाकों में शुक्रवार से ही बारिश शुरू होने की संभावना है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। बता दें, चक्रवाती तूफान 'रेमल' का नाम ओमान ने रखा है। यह एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ होता है बालू।

More News

    Read more about: imd weather kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+