Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली समेत उत्तर भारत में चल रही है ठिठुरन वाली सर्द हवाएं, लुढ़का पारा

दिल्ली समेत उत्तर भारत में चल रही है ठिठुरन वाली सर्द हवाएं, लुढ़का पारा

पछुआ हवाएं और ठिठुरन वाली ठंड धीरे-धीरे समुचे उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले रही है। गुरुवार को दिल्ली में साल का सबसे ठंडा दिन रहा। बता दें, इससे पहले बुधवार को कोलकाता में मौसम की सबसे अधिक सर्द सुबह थी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ने की आशंका है।

delhi temparature weather today

दिल्ली-पंजाब में लुढ़का पारा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का तापमान 6.2° सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया जाता है कि यह इस साल का अब तक सबसे न्यूनतम तापमान रहा। वहीं दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.1° सेल्सियस रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहेगा और तापमान में गिरावट भी हो सकती है।

हालांकि तापमान में परिवर्तन के बावजूद दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में अधिक सुधार नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली का AQI अभी भी 300 से ऊपर ही बना हुआ है। वहीं अमृतसर का तापमान 4.8° सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में भी सुबह के समय में घना कोहरा छाया रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक ठंडा दिन बरेली में दर्ज किया गया। बरेली में तापमान 4.9° सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 8.4° सेल्सियस, मेरठ का तापमान 8.1° सेल्सियस और राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10.4° सेल्सियस रहा। बताया जाता है कि 16 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसका असर हिमालयी क्षेत्रों में दिखेगा।

weather temparature dropped

बारिश का अलर्ट

15 दिसंबर को जारी मौसम विभाग के बुलेटिन में जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट है, उनमें केरल, माहे, दक्षिण तमिलनाडु शामिल हैं। इन जगहों पर 15 दिसंबर और 16 दिसंबर को बारिश हो सकती है। 15 से 17 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, केरल और माहे में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 16 और 17 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु और केरल में बारिश हो सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने की पूरी संभावना है। बताया जाता है कि इन राज्यों में शीत लहर चल रही है। पहाड़ों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे सैलानी इससे काफी खुश नजर आ रहे हैं। खास तौर पर जिन पर्यटकों ने क्रिसमस और नये साल पर बर्फिली पहाड़ों को अपना फेवरेट डेस्टिनेशन के तौर पर चुना है, उनके चेहरे पर चमक दिखाई दे रही है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भी लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में लगातार तापमान में गिरावट ऐसे ही दर्ज की जाएगी। इससे उत्तर भारत में ठिठुरन वाली ठंड और शीत लहर की आशंका बन रही है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+