Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली, राजस्थान, बिहार समेत 14 राज्यों में अगले 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली, राजस्थान, बिहार समेत 14 राज्यों में अगले 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। अगले 2-3 दिनों तक देश के कई राज्यों में मुसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार को राजधानी दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि सोमवार को दिल्ली में लोगों को उमस भरी गर्मी ने काफी परेशान किया था।

बताया जाता है कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। इस वजह से तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

heavy rain forecast in 14 states

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 15 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसके साथ ही बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी है। केरल, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों में भी हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।

monsoon heavy rain

असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ से भारी तबाही मच गयी। अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय में भी भारी बारिश हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, केरल और कर्नाटक में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है।

बात अगर राजस्थान की करें तो यहां सोमवार की सुबह 8.30 बजे तक बांसवाड़ा के घाटोल में 76 मिमी और जालौर के रानीवाड़ा में 71 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। असम में भी ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में जानवरों के रहने के लिए बनाए गये कैंप 61 कैंप डूब गये हैं। अब तक असम में 60 से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है।

monsoon weather update

बिहार के 6 जिलों में बिजली गिरने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून शहर में सड़क पर घूम रहे 8 फुट लंबे घड़ियाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 28 जून को दिल्ली में हुई भारी बारिश की वजह बादल का फटना नहीं था।

More News

    Read more about: weather delhi bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+