Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में मौसम की सबसे सर्द रही सुबह तो पटना में पछुआ हवाओं का कहर

कोलकाता में मौसम की सबसे सर्द रही सुबह तो पटना में पछुआ हवाओं का कहर

देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड पूरी तरह से अपना असर दिखा रही है। कोलकाता में 14 दिसंबर की सुबह मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। वहीं दूसरी तरफ जम्मु-कश्मीर से आ रही पछुआ हवाओं की वजह से बिहार में तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोग सुबह और शाम के वक्त काफी ठंड का अहसास कर रहे हैं। इधर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।

dense fog in front of tajmahal

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2-3 दिनों में दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

कोलकाता में रही मौसम की सबसे सर्द सुबह

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कोलकाता में मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। महानगर का तापमान न्यूनतम 14.6° सेल्सियस पर पहुंच चुका है। वहीं पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में तापमान का पारा काफी नीचे लुढ़क गया है। राज्य में सबसे कम तापमान पुरुलिया जिले में दर्ज की गयी जहां तापमान 10.3° सेल्सियस, बांकुड़ा का तापमान 10.6° सेल्सियस, कालिंगपोंग का तापमान 11.5° सेल्सियस पर पहुंच चुका है।

coldest day of the season kolkata

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दार्जिलिंग, कालिंगपोंग और सिक्किम के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इधर दक्षिण बंगाल के जिलों में भी पारा नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार बर्दवान और पश्चिम बर्दवान जिलों में भी ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है।

पछुआ हवाओं ने बिहार में बढ़ाई ठंड

बिहार में पटना समेत राज्य के दूसरे हिस्सों में जम्मु-कश्मीर से आ रही पछुआ हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इन हवाओं की रफ्तार करीब 8 से 10 किमी प्रति घंटा है। बताया जाता है कि अगले सप्ताह भी राज्य में ऐसी ही ठंड बनी रहेगी। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों से मिल रही जानकारी के अनुसार अगले 5 दिनों तक सुबह के समय राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से लेकर मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है।

weather fog in delhi

राज्य में 20 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आएगी। पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान भागलपुर के सबौर में 8° सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10° सेल्सियस रहा। राज्य में सर्वाधिक तापमान 26° सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज हुआ।

पंजाब में बढ़ी कंपकपी-दक्षिण भारत में बारिश

ठंड का असर पंजाब में पूरी तरह से नजर आ रहा है। राजधानी अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 14 और 15 दिसंबर को सुबह के समय पंजाब, हरियाणा और उत्तरी उत्तर प्रदेश के साथ ही त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

cold weather in punjab

दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कई राज्यों जैसे दक्षिणी तमिल नाडु, केरल आदि में 16 से 18 दिसंबर के बीच मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक के समुद्रतटीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35.4° सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देशभर के लगभग सभी राज्यों में अगले 4-5 दिनों के न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+