Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में बढ़ा तापमान, दिल्ली में छाया सीजन का सबसे घना कोहरा, लद्दाख में आया भूकंप

कोलकाता में बढ़ा तापमान, दिल्ली में छाया सीजन का सबसे घना कोहरा, लद्दाख में आया भूकंप

कोलकाता और दिल्ली समेत देश भर कई प्रमुख शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार को क्रिसमस के दिन दिल्ली में सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से दृश्यता इतनी कम हो गयी कि दिल्ली और कोलकाता से कई विमानों को डायवर्ट कर देना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार की भोर में लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किये गये।

WEATHER update delhi kolkata

कोलकाता में रविवार से ही घना कोहरा छाया हुआ है। बताया जाता है कि अगले कुछ दिनों तक कोहरे से कोलकातावासियों को राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि सोमवार को कोलकाता के तापमान में थोड़ी वृद्धि भी दर्ज हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।

रविवार को भी कोलकाता का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले 3 दिनों तक कोहरा छाये रहने के साथ-साथ तापमान भी ज्यादा रहने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। एयरपोर्ट सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता एयरपोर्ट पर क्रिसमस वाले दिन कोहरे की वजह से सुबह 9 बजे तक विमानों का संचालन बाधित रहा है।

weather report india

मंगलवार की सुबह लेह-लद्दाख में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गयी। यह भूकंप सुबह 4 बजकर 33 मिनट पर आया था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र धरती के 5 किमी नीचे दर्ज किया गया है। इसके अलावा जम्मु-कश्मीर में भी रात को 1.10 मिनट पर रिक्टर स्केल पर 3.7 की तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया था। हालांकि इसमें लद्दाख या कश्मीर कहीं भी किसी के जान-माल को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं मिली है।

वहीं दिल्ली में भी सोमवार को मौसम के सबसे घने कोहरे वाली स्थिति बनी रही। दिल्ली के कई हिस्सों में दृश्यता घटकर 200 मीटर से भी कम हो गयी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 से 28 दिसंबर तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा घना से अतिघना छाया रह सकता है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। आज दिल्ली में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

30 और 31 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है लेकिन कहीं भी तेज बारिश नहीं होगी। घने कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान सेवा भी बाधित हो सकती है। सड़क पर गाड़ियां चलाते समय भी अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गयी है।

More News

    Read more about: weather delhi kolkata ladakh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+