अब मुंबई से गोवा सीधे ट्रेन से भी जा सकेंगे। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा के बीच ट्रेन संपर्कों को बढ़ाने के लिए पश्चिमी रेलवे ने द्वि-साप्ताहिक ट्रेनों की शुरुआत की है। यह ट्रेन मुंबई से खुलेगी और गोवा के मडगांव स्टेशन तक जाएगी। पश्चिमी रेलवे ने इसका उद्घाटन 29 अगस्त 2024 को किया। पहले दिन यह ट्रेन मुंबई के बोरिवली स्टेशन से गोवा के मडगांव के लिए खुली लेकिन यह ट्रेन बोरीवली से मडगांव के बीच नहीं चलेगी।
29 अगस्त को मुंबई के बोरिवली से गोवा के मडगांव के बीच द्वि-साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन हुआ। पश्चिमी रेलवे इस ट्रेन का संचालन बांद्रा टर्मिनस से मडगांव स्टेशन के बीच करने वाली है। इस ट्रेन के शुरू होने से उन पर्यटकों को सबसे ज्यादा सुविधा होने वाली है, जो छोटी-छोटी छुट्टियों में इस समुद्रतटिय शहर में परिवार, दोस्तों या फिर पार्टन के साथ एंजॉय करने के लिए जाने का प्लान बनाते हैं।

पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी मीडिया से बात करते हुए कहा कि कॉर्ड लाइन नहीं होने के कारण, उन्हें कोंकण जाने वाली ट्रेनों को अपने सिस्टम से चलाने के लिए वसई रोड पर उत्तर से दक्षिण की दिशा बदलनी पड़ेगी। इससे समय अधिक लगेगा और अन्य ट्रेनों की समय की पाबंदी भी प्रभावित हो सकती है।
क्या होगी टाइमिंग?
मिली जानकारी के अनुसार द्वि-साप्ताहिक यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से गोवा के मडगांव के बीच चलेगी। हर मंगलवार और गुरुवार को मडगांव से यह ट्रेन सुबह 7.40 बजे खुलेगी जो उसी दिन रात 11.40 बजे मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं बांद्रा टर्मिनस से हर बुधवार और शुक्रवार की सुबह 6.50 बजे यह ट्रेन खुलेगी जो रात 10 बजे मडगांव पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन 13 स्टेशनों पर रुकेगी। वर्तमान में मुंबई से कोंकण और गोवा जाने वाली सभी ट्रेनें सेंट्रल रेलवे स्टेशनों से ही रवाना होती है। इसलिए इस ट्रेन का उद्घाटन बोरीवली से किया गया।
कौन-कौन से स्टेशनों पर होगा ठहराव?
- बोरीवली
- वसई रोड
- भिवंडी रोड
- पनवेल
- रोहा
- वीर
- चिपलून
- रत्नागिरी
- कंकावली
- सिंधुदुर्ग
- सावंतवाड़ी
- थिविम
- करमाली



Click it and Unblock the Notifications













