Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब से दोबारा खुलेगा दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 1? कौन से टर्मिनल से विमानें भर रही हैं उड़ान

कब से दोबारा खुलेगा दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 1? कौन से टर्मिनल से विमानें भर रही हैं उड़ान

28 जून की सुबह भारी बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिर गयी। जैसे ही यह खबर फैली सभी सकते में आ गये। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और 1 व्यक्ति की मौत हो गयी। हादसे के बाद से ही दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने टर्मिनल 1 को बंद कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार टर्मिनल 1 को अभी तक खोला नहीं गया है। फिर कब खुलेगा दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 1? टर्मिनल 1 से उड़ान भरने वाले विमान अभी किस टर्मिनल से उड़ान भर रहे हैं?

delhi airport terminal 1 reopens

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 या T1 को अगले 1 महीने तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि इस टर्मिनल से विमानों का सामान्य संचालन शुरू करने से पहले इसकी अच्छी तरह से जांच की जाएगी, उसके बाद ही टर्मिनल को खोला जाएगा।

फिलहाल IIT दिल्ली के स्ट्रक्चरल इंजीनियरों ने T1 के सभी सुरक्षात्मक व संरचनात्मक पहलुओं की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस जांच को पूरा करने में करीब 1 महीने का समय लग सकता है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही अभी तक T1 से उड़ानों का संचालन शुरू नहीं किया गया है।

delhi airport accident

बता दें, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से मूल रूप से एयरलाइंस कंपनी इंडिगो और स्पाइस जेट की घरेलु उड़ानों का संचालन ही किया जाता था, जिसे अस्थायी रूप से अभी बंद कर दिया गया है।

फिलहाल T1 से उड़ान भरने वाली सभी उड़ानों को दिल्ली IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यात्रियों को कोई भी समस्या न हो और उड़ान सेवाएं प्रभावित न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए ही 28 जून को सभी उड़ानों को T1 से टर्मिनल 2 और 3 पर स्थानांतरित कर दिया गया था।

terminal 1 delhi airport

बताया जाता है कि इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 और 3 से 72 उड़ानों और स्पाइस जेट ने टर्मिनल 3 से अपनी सभी उड़ानों को 7 जुलाई तक संचालित करने का फैसला लिया है। जिस दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर यह हादसा हुआ था, उस दिन दिल्ली में बारिश ने पिछले 85 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 24 घंटे के अंदर 228.1 मिमी बारिश हुई थी, जो पिछले 85 सालों में सर्वाधिक था। पिछले 1 दशक के दौरान जून में औसतन 75.2 मिमी बारिश दिल्ली के सफदरजंग इलाके में होती थी।

More News

    Read more about: delhi airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+