Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पानीपत

पानीपत पर्यटन - भारत का हैंडलूम शहर

27

पानीपत हरियाणा का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ तीन ऐतिहासिक लड़ाइयाँ हुई जिन्होंने भारत का इतिहास बदल दिया। यह शहर और इसी नाम पर स्थित जि़ले में महान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अभिरुचियों वाले अनगिनत स्मारक हैं। पानीपत का उल्लेख भगवद् गीता के पहले छंद में भी किया गया है, जहाँ इसे ’धर्मक्षेत्र’ कहा गया है।

इसके ऐतिहासिक महत्व के अलावा पानीपत को ’बुनकर का शहर’ भी कहा जाता है ओर यह हैंडलूम उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है जिनकी भारत और विदेशों में निर्यात के लिए बहुत मांग है।

पानीपत में और इसके आसपास के पर्यटन स्थल

पानीपत में अनेक स्मारक, इमारतें और संग्रहालय हैं। पानीपत संग्रहालय में समकालीन कला और शिल्प की वस्तुएं हैं तथा इस क्षेत्र के इतिहास को रोचक तरीके से प्रदर्शित किया गया है। आप यहाँ पुराना किला, एक प्राचीन किला भी देख सकते हैं जो अधिकतर खंडहर बन चुका है।

भारत के अन्य शहरों की तरह पानीपत में भी धार्मिक स्थान हैं। काबुली शाह मस्जिद एक प्राचीन संरचना है जिसे भारत में मुग़लवंश के संस्थापक सम्राट बाबर ने बनवाया था। हिंदुओं का पूजास्थल देवी मंदिर अपनेआप में वास्तुशिल्प का एक चमत्कार है।

पानीपत की दूसरी लड़ाई में मुग़ल सेना के खिलाफ लड़ने वाले हेमू का समाधि स्थल या स्मारक बना हुआ है। उसे अकबर के दरबार में मौत की सज़ा दी गई थी।

पनीपत की पहली लड़ाई में अपने चाचा बाबर के साथ जमकर लड़ने वाले इब्राहिम लोधी की कब्र पानीपत में एक तहसील दफ्तर के पास स्थित है। इसी जगह इब्राहिम लोधी की मृत्यु हुई थी और यही उसे दफनाया गया था। पानीपत आने पर आपको बू अली शाह कलंदर की कब्र भी देखनी चाहिए।

यहाँ आप काबुली बाग़ के गार्डन पर जा सकते हैं जहाँ एक मस्जिद है और एक टैंक बना हुआ है जिसे बाबर ने इब्राहिम लोधी पर अपनी जीत की स्मृति में बनवाया था। कुछ साल बाद, इसमें चिनाई किया हुआ एक मंच बनवाया गया जिसे ’चबूतरा’ कहा जाता है। इसके अलावा आप सलार गंज गेट, बू-अली शाह कलंदर का मकबरा और काला अंब देखने भी जा सकते हैं।

पानीपत का मौसम

उष्ण कटिबंधीय जलवायु के साथ पानीपत के तीन मौसम हैं- गर्मी, सर्दी और मानसून। यहाँ गर्मियाँ बेहद गर्म होती हैं जबकि सर्दियाँ बहुत ठंडी होती हैं। यहाँ आने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है जब मौसम आरामदायक और सुहावना होता है।

कैसे पहुँचे पानीपत

हवाई, रेल तथा सड़कमार्ग से पानीपत भारत के सभी प्रमुख शहरों से भली प्रकार से जुड़ा है।

पानीपत इसलिए है प्रसिद्ध

पानीपत मौसम

घूमने का सही मौसम पानीपत

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पानीपत

  • सड़क मार्ग
    पानीपत जीटी करनाल रोड पर स्थित है और दिलली बाईपास से केवल एक घंटे की दूरी पर है। दिल्ली, अंबाला, करनाल और हरियाणा व पड़ोसी राज्यों के प्रमुख शहरों से पानीपत सार्वजनिक और निजी बसों से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पनीपत ट्रेन के द्वारा भारत के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा है। जम्मू तवी, मुंबई और जयपुर जैसे शहरों से पानीपत रेलवे स्टेशन पर रेलगाडि़याँ आती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    यहाँ से निकटतम दिल्ली हवाईअड्डा है। पानीपत यहाँ से 130 कि.मी. दूर है। दिल्ली से पानीपत के लिए आप किराए पर टैक्सी या सार्वजनिक/निजी वाहन ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed