लोरन एक छोटा सा पुरवा यानि गांव है जो अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इस गांव के एक तरफ पीर पजांल पर्वत और एक तरफ लोरन धारा बहती है। यहां लोरन कोटे नाम का पुराना किला भी है जो आज के समय में बदहाल स्थिति में है।
किसी जमाने में यह किला गेटवे ऑफ कश्मीर के नाम से फेमस था। यह जगह पुंछ से 35 किमी. की दूरी पर स्थित है। 1542 ई. तक लोरन हिंदू शासकों के लिए पुंछ की राजधानी हुआ करती थी जिसे लोरन कोटे के नाम से जाना जाता था। पर्यटक यहां आकर लोहार कोटे किले के अवशेष भी देख सकते है।



Click it and Unblock the Notifications