पोरबंदर पक्षी अभ्यारण्य, अन्य सामान्य पक्षी अभ्यारण्यों के विपरीत, पक्षियों एवं प्रकृति के सुंदर सह-अस्तित्व की एक मिसाल है। वर्ष 1988 में अभयारण्य के रूप में घोषित, यह सुंदर हरे पेड़ और पौधों से घिरी एक जलीय आकृति है।
हवासील से लेकर कूट्स तक, सपून बिल्स से लेकर बतख तथा हंस एवं पनकुकरी(व्हिसिल टील्स) से लेकर जलकपोत तक, सारस तथा बगुले तक सभी प्रकार के पक्षियों को आकृषित करने वाला यह अभयारण्य विभिन्न प्रकार के पक्षी प्रेमियों के लिए अवश्य ही घूमने वाला स्थान है।
सर्दियां इस स्थान के भ्रमण के लिए सबसे बढ़िया समय रहती हैं, जब अभयारण्य लाखों प्रवासियों के उपस्थिति से रंग-बिरंगा होता है।



Click it and Unblock the Notifications