मुंबई-गोवा राजमार्ग पर एकबार मपुसा से निकलने पर पणजी में प्रवेश करते ही पोरवोरिम या ऑल्टो पोरवोरिम, गोवा में एक छोटा सा शहर है। गोवा के पास होने के कारण आपकी गोवा की छुट्टियों के लिए पोरवोरिम बहुत अच्छी जगह है। इस शहर के थोड़ा सा बाहर निकलते ही फोटोग्राफरों की पसंदीदा जगह, सलीम अली पक्षी अभ्यारण्य है।
पणजी की ओर सड़कमार्ग से थोड़ा नीचे जाते हुए मांडवी नदी के किनारे आप रीस मैगोस किला देख सकते हैं जो अभी हाल ही में फिर से चमकाया गया है तथा यहाँ से नदी का पणजी की ओर का सुंदर नज़ारा देखने को मिलता है। बड़ी संख्या में नौकाएँ और छोटे जहाज़ होने से यह जगह शाम बिताने के लिए बहुत अच्छी है।
पेरवोरिम एक महंगा आवासीय क्षेत्र है और गोवा की राजधानी पणजी के सभी व्यावहारिक कार्यों के लिए इसे एक विस्तृत उपनगर माना जाता है। पणली ब्रिज से थोड़ी ही दूर सड़कमार्ग पर पणजी है जहाँ बहुत सारी गतिविधियाँ देखने को मिलती हैं।



Click it and Unblock the Notifications