ताल, नेहार समिति द्वारा 1868 में निर्मित किया गया था जो प्रागपुर गांव के भाई चारे का प्रतीक है। यह ताल गांव के सेंटर में स्थित है। पर्यटक यहां आकर इत्मीनान से समय बिता सकते है।
यह सभी उम्र के लोगों के लिए मनोरंजन का स्थान है। यहां पास में कई ऐतिहासिक इमारतें भी है जैसे - निहार भवन, राधाकष्ण मंदिर आदि। पास में स्थित निहार भवन 250 साल पुराना है।



Click it and Unblock the Notifications