पुष्कर, विश्व प्रसिद्ध पशु मेले के लिए विख्यात है। प्रत्येक साल, नवंबर महीने में कार्तिक पूर्णिमा के दौरान इस पशु मेले का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव के दौरान, लाखों श्रद्धालु पुष्कर में पधारते हैं और पवित्र पुष्कर झील में पावन डुबकी लगाते हैं।
मेले में पालतू जानवरों, खासकर ऊंट का व्यापार मुख्य आकर्षण होता है। मेले में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है जिनमें कठपुतली शो, ऊंठ की दौड़ और कई खेल भी शामिल होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications