रत्नागिरी पहाडि़यों के शीर्ष पर, सावित्री मंदिर को 1687 में बनाया गया था और यह मंदिर भगवान ब्रहमा की त्यागी गई पत्नी सावित्री को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि पुष्कर में पहुंचने पर देवी ने इसी पहाड़ी पर विश्राम किया था। माना जाता है कि पुष्कर पहुंचने पर देवी सावित्री ने अपने पति के साथ उनके द्वारा आयोजित पूजा में बैठने से इंकार कर दिया था, क्यूंकि उन्होने पहले ही एक स्थानीय ग्वालिन कन्या गायत्री से विवाह कर लिया था।
इस मंदिर तक पहुंचने का रास्ता पहाडियों से होकर जाता है और मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग एक घंटे का समय लग जाता है। यह पहाडियों के शीर्ष पर, ब्रहमा जी के मंदिर के ठीक पीछे स्थित है। इस मंदिर से झील का सुरम्य दृश्य दिखाई पड़ता है और गांव का शानदार नजारा देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications