Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» रायसेन

रायसेन पर्यटन – शाही शानो-शौक़त के साथ एक शहर

20

रायसेन मध्यप्रदेश के कई छोटे शहरों में से एक है, परंतु इस स्थान का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। रायसेन, रायसेन जिले में स्थित है। यह प्रशासनिक मुख्यालय है एवं इसका नाम पहाड़ की चोटी पर स्थित रायसेन किले के नाम पर पड़ा है। रायसेन को पहले राजवासिनी या राजसायण के नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ है शाही निवास।

रायसेन एवं इसके आसपास के पर्यटन स्थल

रायसेन में कई मंदिर एवं पवित्र स्थल हैं। मध्यप्रदेश का यह छोटा सा जिला अपने ऐतिहासिक महत्व के साथ ही धार्मिक एवं राष्ट्रीय एकता के भी जाना जाता है। यहाँ मंदिर एवं मस्जिद एक ही परिसर में स्थित हैं एवं दोनों धर्मों के लोगों द्वारा इन्हें समान रूप से सम्मान दिया जाता है। हज़रत पीर फ़तेहुल्लाह शाह बाबा इसका प्रमाण हैं। इस स्थान का मुख्य आकर्षण रायसेन किला है।

रायसेन – इतिहास से एक मुलाक़ात

रायसेन नगर के प्रत्येक कोने का एक इतिहास है। वर्ष 1200 ईस्वी में रायसेन किला अस्तित्व में आया एवं रायसेन को नाम मिला। पंद्रहवीं शताब्दी तक रायसेन पर कई शासकों ने राज्य किया। परंतु वर्ष 1543 में शेर शाह सूरी ने इसे पूरनमल से जब्त किया और कई वर्षों तक इस पर शासन किया।

हालांकि वर्ष 1760 में भोपाल के तीसरे नवाब फिआज़ मोहम्मद खान ने इसे हासिल किया और तब से यह छोटा सा शहर भोपाल की रियायत का हिस्सा बना। आज़ादी के बाद वर्ष 1956 में रायसेन नए भोपाल राज्य का अभिन्न हिस्सा बन गया जो बाद में 1 नवंबर 1956 में मध्यप्रदेश में विलीन हो गया

रायसेन भ्रमण का उत्तम समय

अक्टूबर एवं नवंबर महीने में यहाँ का मौसम सुहावना होता है इसलिए यह समय रायसेन घूमने के लिए उपयुक्त है।

रायसेन कैसे पहुंचे

रायसीन रेलमार्ग, वायुमार्ग एवं सडक द्वारा पहुंचा जा सकता है। रायसेन के सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन एवं हवाईअड्डा भोपाल में है।

 

रायसेन इसलिए है प्रसिद्ध

रायसेन मौसम

घूमने का सही मौसम रायसेन

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें रायसेन

  • सड़क मार्ग
    वे सभी शहर और नगर जो मध्यप्रदेश में पर्यटन स्थल हैं बस सेवा द्वारा अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। बस एवं टैक्सी रायसेन पहुँचने का सबसे आसान तरीका है। राज्य परिवहन की बसें नियमित अंतरालों पर सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं। वातानुकूलित कोच की कीमत कुछ अधिक है। टैक्सी भी एक अच्छा विकल्प है जिससे आसानी से रायसेन पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    रायसेन के सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन भोपाल जंक्शन है। भोपाल देश के सभी भागों से नियमित रेल सेवा द्वारा जुड़ा हुआ है। भोपाल से रायसेन जाने के लिए बस एवं टैक्सी उपलब्ध हैं जो यात्रियों की सुविधानुसार नियमित अंतराल पर उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    रायसेन के सबसे नजदीक का हावाईअड्डा भोपाल का हवाई अड्डा है जो लगभग 48 किमी दूर है। भोपाल देश के सभी प्रमुख शहरों के हवाईअड्डों से जुड़ा हुआ है। भोपाल पहुँचने पर कार या बस द्वारा रायसेन पहुंचा जा सकता है। कार एवं बसें यहाँ काफी सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
26 Apr,Sun
Check Out
27 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon