चित्रंगी भवन का नामकरण महान चालुक्य राजा नरेन्द्र की दूसरी पत्नी के नाम पर किया गया है। गोदावरी नदी के किनारे बने इस भवन को राजा ने अपनी पत्नी के लिए बनवाया था। यह भवन प्रसिद्ध चलम रेसीडेंस के पास ही स्थित है।
एक पौराणिक कथा के अनुसार चित्रंगी राजा नरेन्द्र के बेटे की पत्नी थी, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी बनी कि बाद में उन्हें राजा से ही शादी करनी पड़ी। शादी के बाद वह राजकुमार सारंगधर के प्रति अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाई और राजा की अनुपस्थिति में वह चित्रंगी भवन आई।
जब राजकुमार ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उन्होंने राजा से यह कह दिया कि राजकुमार ने उनका यौन उत्पीड़न किया है। गुस्साए राजा ने राजकुमार के अंग काट दिए। चित्रंगी भवन काफी पुराना है और अगर आप राजामुंद्री में हैं तो यहां जरूर जाएं।



Click it and Unblock the Notifications