Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » राजनंदगांव » आकर्षण » ड़ोंगरगढ़

ड़ोंगरगढ़, राजनंदगांव

13

ड़ोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है जो एक धार्मिक स्थल के रूप में प्रमुख पर्यटकीय आकर्षण ही नहीं बल्कि अपनी सुरम्य सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यह राजनंदगांव से 35 कि.मी, दुर्ग से 67 कि.मी और रायपुर से 107 कि.मी की दूरी पर स्थित है। पहाड़ और तालाब डोंगरगढ़ की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। मां बमलेश्वरी देवी मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जो 1600 फीट ऊंची है।

इस मंदिर से जुड़ी किंवदंतियां इसे आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण बनाती हैं। इस मंदिर के निकट स्थित छोटी बमलेश्वरी देवी मंदिर एक अन्य मंदिर है। यहां नवरात्रि के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस मंदिर के निकट शिव मंदिर और हनुमान मंदिर भी स्थित हैं। यहां नवरात्रि के दौरान ज्योति कलश जलाने की परंपरा है।इन मंदिरों के अलावा रज्जुमार्ग ड़ोंगरगढ़ का एक और आकर्षण है।

यह छत्तीसगढ़ का एक मात्र यात्री रज्जुमार्ग है। चंद्रगिरी एक पहाड़ी है जहां जैन मंदिर बनाने की योजना बनाई जा रही है। यहां तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभुजी की प्राचीन मूर्ति स्थापित है। 110 कि.मी की दूरी पर स्थित रायपुर हवाई अड्ड़ा यहां का निकटतम हवाई अड्ड़ा है। जबकि ड़ोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है।

ड़ोंगरगढ़ में बसों और निजी टैक्सियों की सेवा भी उपलब्ध है जो सड़क संचार को एक अच्छा साधन बनाती हैं। कलकत्ता- मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग या नएच6  हरियाली और जंगलों के मध्य से गुजरता है। इस शहर की सैर पर्यटक साल भर में कभी भी कर सकते हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Aug,Thu
Return On
21 Aug,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Aug,Thu
Check Out
21 Aug,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Aug,Thu
Return On
21 Aug,Fri