Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» राजौरी

राजौरी - मनमोहक हरियाली और पवित्रता

5

राजौरी जिला, जम्‍मू और कश्‍मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्‍थलों में से एक है। यह गंतव्‍य स्‍थल पुंछ जिले का एक हिस्‍सा है। जिसकी स्‍थापना 1968 में की गई थी यानि राजौरी को 1968 में एक अलग जिला घोषित कर दिया गया था। इस जिले में 1194 से 1846 ई. तक जाराल वंश का शासन रहा था। धार्मिक इमारतों के रूप में राजौरी में कई मस्जिदें है जिनका निर्माण जाराल राजवंश ने 1194 से 1846 ई. के बीच करवाया। यह सभी मस्जिदें उस काल की स्‍थापत्‍य शैली का प्रतिनिधित्‍व करती हैं।

राजौरी के आस पास के स्थान

यहां घूमने के लिए अन्‍य साइटस हैं जहां पर्यटक पूरे परिवार के साथ जाकर एंजाय कर सकते है। राजौरी तक आने के लिए पर्यटकों को कई वाहनों को बदलते हुए  आना होगा लेकिन यह अनुभव खास और मजेदार होगा। राजौरी ज्‍यादा मंहगा शहर नहीं है। यहां के पंज पीर और लाल बाउली आकर्षण के मुख्‍य केंद्र है।

पंज पीर एक श्राइन है, जिसके बारे में कहा जाता है कि पांच संत और उनकी बहन यहां आकर ठहरे थे। इस जगह आर्मी क्षेत्र भी है जहां जवान देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहते हैं। लाल बाउली एक झरना है जो राजौरी जिले में स्थित है। इस झरने में कई प्रकार की सुंदर मछलियां रहती है। यह जिला, सुंदर झरनों का अड्डा है जहां कोठारी सार, चामार सार, दिया सार, सामोट सार, गुम सार, भाग सार और अक्‍ल दर्शनी के खुबसूरत दृश्‍य देखे जा सकते है।

थन्‍नामंडी सराई, मंगलादेवी किला, मुरादपुर सराई और मस्जिद, नादपुर सराई और नाओगजी जियारत, राजौरी के अन्‍य आकर्षण है। जिले में उसमान मेमोरियल और बलिदान भवन मेजर लैंडमार्क है जो उन शहीदों की याद में बना हुआ है जिन्‍होने अपने प्राण पाकिस्‍तान लड़ाई में त्‍यागे और देश के लिए शहीद हो गए।

कैसे जाएं राजौरी

पर्यटक राजौरी तक हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग से आ सकते है।

राजौरी जाने का सबसे अच्छा समय

यहां आने का सबसे अच्‍छा मौसम गर्मियों के दौरान अप्रैल से जून तक होता है। यहां की सर्दियों में काफी ठंडक होती है लेकिन पर्यटक पूरी तैयारी के साथ राजौरी में घूमने आ सकते हैं। आइए जानते है राजौरी के बारे में कुछ खास :

राजौरी इसलिए है प्रसिद्ध

राजौरी मौसम

घूमने का सही मौसम राजौरी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें राजौरी

  • सड़क मार्ग
    राज्‍य सरकार द्वारा कई शहरों से राजौरी के लिए बसें चलाई गई हैं जो सस्‍ती और सुविधाजनक है। नजदीकी पर्यटक सैर सपाटा करते हुए बस से आएं। जम्‍मू आने के लिए नई दिल्‍ली, अमृतसर, लुधियाना, चंड़ीगढ़ और शिमला जैसे शहरों से आसानी से बसें मिल जाती हैं। जम्‍मू से राजौरी आने के लिए बसें जम्‍मू बस स्‍टैंड से मिल जाती हैं जिनका किराया 100 से 150 रू. होता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    राजौरी में कोई रेलवे स्‍टेशन नहीं होने के कारण पर्यटकों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। टूरिस्‍ट जम्‍मू के तवी रेलवे स्‍टेशन पर उतरें और वहां से बस या कैब से आएं। कैब की अपेक्षा बस सस्‍ती पड़ेगी। इस रेलवे स्‍टेशन से मुम्‍बई, दिल्‍ली, पुणे और त्रिवेंद्रम जैसे शहरों के लिए आसानी से ट्रेन मिल जाती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    राजौरी में कोई एयरपोर्ट नहीं है इसलिए दूर-देश के पर्यटकों को जम्‍मू के एयरपोर्ट तक प्‍लेन से आना होगा और उसके बाद वहां से कैब या बस से राजौरी आना होगा। जम्‍मू एयरपोर्ट से भारत के कई शहरों जैसे - नई दिल्‍ली, मुम्‍बई और श्रीनगर के लिए प्रतिदिन उड़ाने भरी जाती है। राजौरी की जम्‍मू से दूरी 151 किमी. है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue