सूर्य मंदिर रांची से 40 किमी दूर रांची-टाटा मार्ग पर बुंडू के पास है। यह देखने में किसी विशाल रथ की तरह है, जिसके इसके दोनों तरफ 9-9 पहिए लगे हुए हैं। रथ के सात घोड़े बिल्कुल सजीव प्रतीत होते हैं और लगता कि जैसे अब दौड़ पड़ेंगे। मंदिर के परिवेश की बात करें तो यहां पर एक जलाश है, जो छठव्रतियों के लिए पवित्र स्थल का काम करता है।
श्रद्धालूओं के लिए यहां एक धर्मशाला का भी निर्माण किया जा रहा है। मंदिर के पवित्र जलाशय में कई श्रद्धालू डुबकी लगाते हैं। उनका ऐसा मानना है कि इस जलाशय में नहाने से उनके सारे बुरे कर्म धुल जाएंगे। छठ पूजा के दौरान सूर्य की उपासना के लिए भी इस जलाशय का इस्तेमाल किया जाता है। श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी यह मंदिर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications