खोकर को खोखर भी कहते हैं और यह जाट समुदाय का एक अहम हिस्सा है। यह न सिर्फ हरियाणा बल्कि पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के जाट में भी पाए जाते हैं।
रोचक बात यह है कि खोकर मुसलमानों में भी पाए जाते हैं। वैसे ही जैसे बख्शी, मलिक, जुनेजा, कक्कर और पंडित हिंदू और मुस्लिम दोनों में होते हैं। इसके अलावा खोकर पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान में भी पाए जाते हैं। पाकिस्तानी प्रांत बलोचिस्तान के बलोच समुदाय के जाट में एक गौत्र खोकर भी है।
ऐसा माना जाता है कि खोकर जाट समुदाय की मूल नागावंशी करकोटाका है। खोकर ने मथुरा और सिंध पर भी शसान किया था। कहा जाता है कि सिख गुरू हरगोविंद जी का एक परम भक्त भाई रूप चंद भी खोकर ही थे।
रोहतक जिले में स्थित खोकर किला का निर्माण हरियाणा के खोकरों ने करवाया था। प्रचीन समय में यह किला बेहद भव्य था। हालांकि अब यह करीब-करीब खंडहर में तब्दील हो चुका है।



Click it and Unblock the Notifications