हनुमानजी को समर्पित हनुमान वाटिका एक खूबसूरत मंदिर है। मंदिर का गार्डन करीब 13 एकड़ भूभाग में फैला हुआ है। मंदिर की खासियत यहां के हनुमानजी की प्रतिमा है, जो कि एशिया में सबसे बड़ी है। श्री लक्ष्मण स्वामी द्वारा बनवाई गई इस प्रतिमा की ऊंचाई करीब 75 फीट है।
इसके अलावा गार्डन में एक विशाल खूबसूतर मंदिर परिसर भी है। साथ ही गार्डन में बाटा मंगला मंदिर, मानस परयान शारला, विनयक मंदिर आदि दूसरे तीर्थस्थल भी हैं। गार्डन का वातावरण काफी निर्मल है, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक इसकी ओर खिंचे चले आते हैं। मंदिर परिसर में कई त्योहार भी धूमधाम से मनाए जाते हैं।
इनमें शिवरात्रि और रथ यात्रा का विशेष महत्व है, क्योंकि इसका आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाता है। पूरे साल यहां लोग पूजा करने और घूमने के लिए मंदिर में आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications