मा भगवती मंदिर राउरकेला शहर से करीब 7 किमी दूर है। 1993 में बना यह मंदिर शहर का एक प्रसिद्ध पूजनीय स्थल है। मंदिर की पृष्ठभूमि प्राकृतिक सुंदरता से आतप्रोत है। विभिन्न पेड़-पौधों से घिरा होने के कारण मंदिर परिसर का वातावरण काफी ठंडा रहता है।
मंदिर में प्रतिदिन होने वाली पूजा के लिए कई धार्मिक कृत्य किए जाते हैं। इन धार्मिक कृत्यों में यज्ञ सबसे प्रमुख है। इसे शुद्ध घी में ही किया जाता है। मंदिर परिसर में पूरी धार्मिक आस्था के साथ चंडी पाठ का आयोजन किया जाता है। लोग यहां बड़ी संख्या में पूजा अर्चना के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications