रूद्रप्रयाग मंदिर का नाम प्रमुख धार्मिक केन्द्रों में शामिल है, जो दो नदियों के संगम पर स्थित है, अलकनंदा और मंदाकिनी नदी। हिंदुओं के भगवान और विध्वंश (विनाश) के देवता भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक, दौरे पर आते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, नारद मुनि ने अपनी घोर तपस्या के फल के रूप में शिव जी से संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए वरदान माँगा था और भगवान शिव ने यहाँ 'रुद्र' के अवतार में प्रकट होकर उन्हें अपने आशीर्वाद से धन्य कर दिया था। यह स्थान आपको पास ही में स्थित जगदंबा मंदिर के दर्शनों का मौक़ा भी देता है।



Click it and Unblock the Notifications