चमकोर साहिब शहर सिरहिंद केनाल के किनारे पर बसा हुआ है। यहीं पर 10वें सिक्ख गुरू, गुरू गोबिंद सिंह जी और मुगलों के बीच चमकोर की लड़ाई हुई थी। इस शहर में कई गुरुद्वारे हैं, जहां काफी संख्या में श्रद्धालू आते हैं। यह रूपनगर से 17 किमी दूर है और यहां पहुंचने में करीब 20 मिनट का समय लगता है। रूपनगर से चमकोर के लिए बस और टैक्सी आसानी से मिल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications