सकलेशपुर का प्रसिद्ध आकर्षण ‘बिस्ले घाट‘, बिस्ले रिज़र्व वन के लिए जाना जाता है। इस वन में चीता, कोबरा, कदवे (हिरण) और अनेक पक्षियों की प्रजातियाँ निवास करती हैं। बिस्ले घाट का मुख्य आकर्षण बिस्ले गुड्डा अथवा सन्नी पर्वत एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पाट है। इस जगह से पर्यटक शानदार घाट और सुंदर पर्वतशृंखलाएँ जैसे- कुमार पर्वत, पुष्पा गिरी, डोड्डा बेट्टा और पट्टा बेट्टा देख सकते हैं। यहाँ आने का सबसे अच्छा समय अगस्त और सितम्बर है।



Click it and Unblock the Notifications